WWE ने समरस्लैम (SummerSlam) की शुरुआत साल 1988 में की थी और तभी से हर साल ये पीपीवी फैंस का मनोरंजन करता आ रहा है। आज SummerSlam की गिनती WWE के साल के 4 सबसे बड़े इवेंट्स में की जाती है। इन दिनों SummerSlam 2021 की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें कई दिग्गज सुपरस्टार्स परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे।जॉन सीना (John Cena) और रोमन रेंस (Roman Reigns) से लेकर गोल्डबर्ग (Goldberg) और ऐज (Edge) जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स को SummerSlam 2021 के मैच कार्ड में जगह मिली है। इस पीपीवी के 34 साल के इतिहास में कई रिकॉर्ड बनते और टूटते रहे हैं और रेसलर्स भी कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम करते रहे हैं।मगर WWE हर साल कुछ नया करने की कोशिश करती है। कोई सुपरस्टार इस साल अपना पहला SummerSlam मैच लड़ रहा होगा तो कोई पहली बार किसी चैंपियनशिप बेल्ट को डिफेंड करेगा। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 5 बड़ी चीजों के बारे में जो इस साल SummerSlam में पहली बार होने वाली हैं।WWE में बॉबी लैश्ले और गोल्डबर्ग पहली बार आमने-सामने होंगेYou’re n̶e̶x̶t̶ 𝘿𝙊𝙉𝙀 @Goldberg #SummerSlam pic.twitter.com/ntykadNF3u— Bobby Lashley (@fightbobby) August 10, 2021आपको याद दिला दें कि बॉबी लैश्ले ने अपना WWE डेब्यू साल 2005 में किया था। उन्हें WWE में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए 16 साल इंतज़ार करना पड़ा, जो उन्होंने इसी साल मार्च के एक Raw एपिसोड में द मिज़ को हराकर जीता था। अभी तक वो कोफी किंग्सटन, ड्रू मैकइंटायर और मिज़ के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप बेल्ट को डिफेंड कर चुके हैं।Bring it champ!! Just remember…the ring is my domain. Bring anyone you want, but just know they can’t touch the #AllMighty!! 👊🏾 #WWEMilwaukee https://t.co/P2Zm9PRwVA— Bobby Lashley (@fightbobby) July 29, 2021अब SummerSlam में उनका सामना WWE हॉल ऑफ फेमर गोल्डबर्ग से होगा। ये बेहद चौंकाने वाला तथ्य है कि गोल्डबर्ग और लैश्ले आज तक WWE में तो क्या किसी भी प्रो रेसलिंग मैच में आमने-सामने नहीं आए हैं। दोनों बहुत तगड़े हैं, हैवीवेट रेसलर होने के बाद भी उनकी इन रिंग मूवमेंट अच्छी होती है, इसलिए फैंस को दोनों की इस पहली भिड़ंत में शुरू से लेकर अंत तक बहुत तगड़े एक्शन के देखे जाने की उम्मीद होगी।