WWE सुपरस्टार जॉनी गार्गानो (Johnny Gargano) का आज जन्मदिन है। रेसलिंग में अपने काम और नाम से फैंस को अपना मुरीद बना चुके इस रेसलर ने अपने करियर में काफी अच्छा काम किया है। रिंग में इन्होंने एक ऐसी टैग टीम को बनाया जिसको फैंस आज भी याद करते हैं और आज भी उसे देखना चाहते हैं।ये बात और है कि ये अब एक अन्य कहानी का हिस्सा हैं जो काफी मनोरंजक है। रिंग में आते ही इन्होंने लोगों को अपना मुरीद बना लिया था। 8 साल की उम्र में ही रेसलिंग का हिस्सा बनने वाले जॉनी ने अब भी अपने काम को इस तरह से दर्शाया है कि फैंस इन्हें समर्थन भी देते हैं और विरोध भी करते हैं।ये एक ऐसा किरदार होता है जिसे केफेब कहा जाता है। इस समय इनकी कहानी इंडी हार्टवेल और डेक्सटर ल्यूमिस के साथ चल रही है। ये कहानी काफी मनोरंजक है जो एक अच्छी बात है। ऐसी खबरें थीं कि ये जल्द मेन रोस्टर का हिस्सा बन सकते हैं लेकिन इस समय ऐसा होता नहीं दिख रहा है। आइए आपको इनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताते हैं जो आपको जाननी चाहिए#5 WWE सुपरस्टार जॉनी गार्गानो पिता बनने वाले हैंThe secret's out! Our team is getting a little bigger..The best is on the way!👶❤ @CandiceLeRae pic.twitter.com/wUxo3ktgqC— Johnny Gargano (@JohnnyGargano) August 12, 2021ऐसे कई फैंस हैं जो रेसलर्स को सिर्फ रिंग में या उनके रिंग के काम को ही फॉलो करते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आपको बताते चलें कि गार्गानो जल्द ही एक पिता बनने वाले हैं। ऐसी उम्मीद है कि ये पितृत्व का अनुभव फरवरी 2022 में करेंगे। इस खबर को उन्होंने हाल में ही साझा किया था।इनकी पत्नी कैंडिस लेरे भी NXT में रेसलिंग करती हैं। वो भी इस समय इंडी और डेक्सटर वाली कहानी का हिस्सा हैं लेकिन इस जानकारी के बाद उन्हें शायद टीवी से ही हटा लिया जाए। ये भी मुमकिन है कि वो बेहद हल्के फुल्के पलों का ही हिस्सा रहें क्योंकि उनकी सुरक्षा अब पहली प्राथमिकता है।pic.twitter.com/k2iY3B1yWD— Johnny Gargano (@JohnnyGargano) August 13, 2021