रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) दोनों ही WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है। उन्होंने WWE में रहते हुए काफी ज्यादा नाम कमाया है। साथ ही कई सारे फैंस बनाते हुए ढेरों चैंपियनशिप जीती हैं। ब्रॉक लैसनर ने 2002 में अपना डेब्यू किया था और 2004 तक कंपनी के साथ बने रहे थे। दूसरी ओर रोमन रेंस ने 2012 में अपना डेब्यू किया था।दोनों ही सुपरस्टार्स की दुश्मनी भी शानदार रही हैं। ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस ने WWE में रहते हुए कई मुकाबले लड़े हैं। इस दौरान लैसनर का पलड़ा जरूर भारी रहा है लेकिन दोनों के अंतिम मुकाबले में रोमन रेंस विजेता रहे हैं। दोनों की दुश्मनी और मुकाबलों को शायद ही कोई फैन भूल पाएगा।.@HeymanHustle details in B/R exclusive about the differences between Brock Lesnar and Roman Reigns, working with Ronda Rousey in the future and more 👀(via @WrestleRant)https://t.co/0pw9sPNSE9 pic.twitter.com/PYwaRxDBKK— B/R Wrestling (@BRWrestling) October 16, 2020ये भी पढ़ें:- 4 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच लड़ा है लेकिन उनका कभी जॉन सीना से मैच नहीं हो पायारोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ने WWE में काफी ज्यादा सफलता हासिल की है। इसके बावजूद रोमन रेंस ने कई ऐसी चीज़ें की है जो ब्रॉक लैसनर कभी नहीं कर पाए हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो रोमन रेंस ने WWE में की है लेकिन ब्रॉक लैसनर कभी नहीं कर पाए।4- WWE में मिड-कार्ड चैंपियनशिप जीतनाCongratulations to the new United States Champion, Roman Reigns. #ClashOfChampions pic.twitter.com/UH4C2Owm2F— WWE India (@WWEIndia) September 27, 2016रोमन रेंस ने WWE में यूनाइटेड स्टेट्स और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप दोनों जीती हैं। उन्होंने 2017 के दौरान WWE के मिड-कार्ड डिवीजन में काम किया था और इस दौरान वो जबरदस्त तरीके से सफल रहे थे। उनके रुसेव से यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल के लिए मैच और द मिज़ के साथ आईसी टाइटल के लिए दुश्मनी फैंस को जरूर याद होगी।ये भी पढ़ें:- 5 मौके जब ब्रॉक लैसनर ने WWE में खतरनाक तरीके से तबाही मचाते हुए सबको चौंका दियादूसरी ओर ब्रॉक लैसनर अपने WWE करियर में कभी भी मिड-कार्ड चैंपियन नहीं बन पाए। WWE ने हमेशा ही उन्हें टॉप स्टार के रूप में देखा है। उन्होंने अपने करियर के शुरुआती समय में आईसी टाइटल मैच भी लड़ा था। इसके बावजूद उन्हें चैंपियनशिप नहीं मिली थी। इस मामले में लैसनर काफी पीछे है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।