द फीन्ड ब्रे वायट और एलेक्सा ब्लिस को WWE ड्राफ्ट में रॉ ब्रांड में भेज दिया गया। इस जोड़ी ने जेलिना वेगा और एंड्राडे के ऊपर पिछले हफ्ते रॉ में हमला किया था।ये भी पढ़ें:- 5 मौके जब रोमन रेंस ने सभी को चौंकाते हुए अजीब तरीके से स्पीयर दियाब्लिस और फीन्ड की स्टोरीलाइन WWE प्रोग्रामिंग का एक बड़ा हिस्सा है। हालाँकि अभी भी फैंस नहीं जानते हैं कि आगे चलकर इस जोड़ी के साथ WWE क्या करने वाली है। ऐसा लगता है वो इस बात को एक राज़ बनाए रखना चाहते हैं। इस आर्टिकल में जानेंगे उन 5 चीज़ों के बारे में जोकि WWE द फीन्ड और एलेक्सा ब्लिस के साथ आने वाले समय में कर सकती है।#5 WWE में एलेक्सा ब्लिस की वजह से ब्रे वायट की मल्टीप्ल पर्सनालिटीज के ऊपर असर पड़ेगा"He has been UNLEASHED." #SmackDown @WWEBrayWyatt pic.twitter.com/bKJM5x2zTu— WWE (@WWE) July 28, 2020एलेक्सा ब्लिस और द फीन्ड की रिलेशनशिप को टॉक्सिक कहना गलत नहीं होगा। ब्लिस को वायट की दूसरी पर्सनालिटी सिर्फ इसलिए पसंद आ रही है क्योंकि द फीन्ड ने उन्हें ऐसा यकीन करवाया है। कई लोग कहेंगे कि इस जोड़ी में कई चीज़ें DC कॉमिक्स के मशहूर किरदार जोकर और हार्ली क्वीन से लिए गए हैं। हालाँकि हर टॉक्सिक रिलेशनशिप को एक न एक समय पर ख़त्म होना ही पड़ता है। ब्लिस और फीन्ड के साथ भी ऐसा ही हो सकता है।ब्लिस इस समय द फीन्ड को पसंद करती हैं ना कि उनके फायरफ्लाई फन हाउस वाले किरदार को। इस वजह से फीन्ड किसी हद तक परेशानी में हैं। आने वाले समय में ब्लिस, फीन्ड के दिमाग को कंट्रोल करते हुए भी दिख सकती हैं। So this is love, mmm mmmm.#WWERaw @WWEBrayWyatt @AlexaBliss_WWE pic.twitter.com/qsyDhRkHoY— WWE (@WWE) October 13, 2020ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने लाइव टीवी पर अपने परिवार के सदस्य को थप्पड़ लगाया