SmackDown: WWE SmackDown में इस हफ्ते की शुरुआत पॉल हेमन (Paul Heyman) ने की, जहां उन्होंने रोमन रेंस (Roman Reigns) की ओर से एलए नाइट (LA Knight) को चेतावनी दी। वहीं नाइट ने बाहर आकर ट्राइबल चीफ से चैंपियनशिप जीतने का दावा किया। दूसरी ओर लोगन पॉल (Logan Paul) ने धमाकेदार वापसी कर एक मौजूदा चैंपियन को ललकारा है।शो में मोंटेज फोर्ड, ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर की टीम की जीत देखने को मिली। जॉन सीना के सैगमेंट में जबरदस्त झड़प देखी गई और मेन इवेंट में चैंपियन ने बेईमानी से अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया है। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 5 बड़ी बातों के बारे में जो WWE ने इस हफ्ते SmackDown के जरिए इशारों-इशारों में बताई हैं।#)WWE SmackDown और Raw के जनरल मैनेजर्स के बीच होगी जंग? View this post on Instagram Instagram Postजे उसो ने इस हफ्ते SmackDown में आकर जिमी उसो पर खतरनाक तरीके से अटैक कर दिया था। शो में एडम पीयर्स और जे बैकस्टेज मौजूद थे, तभी ब्लू ब्रांड के जनरल मैनेजर निक एल्डिस ने वहां आकर कहा कि SmackDown में होने वाली चीज़ों की जिम्मेदारी उनकी है।तभी एल्डिस ने Raw सुपरस्टार होते हुए ब्लू ब्रांड में आने के लिए जे उसो पर 10 हजार यूएस डॉलर्स का जुर्माना लगा दिया। वहीं जब एडम पीयर्स ने ये सब रोकने की कोशिश की तब एल्डिस ने सिक्योरिटी से ना केवल पीयर्स बल्कि जे उसो को भी बिल्डिंग से बाहर करने का आदेश दिया था। इस बीच एडम पीयर्स ने भी ये कहा कि खेल अभी शुरू हुआ है। ये बात दर्शा रही है कि दोनों जनरल मैनेजर्स के बीच तगड़ी जंग शुरू होने वाली है।#)Crown Jewel में होगा जॉन सीना vs सोलो सिकोआ मैच? View this post on Instagram Instagram Postजॉन सीना कई हफ्तों से द ब्लडलाइन के दुश्मन बने हुए हैं। चूंकि रोमन रेंस को एलए नाइट के रूप में चैलेंजर मिल गया है, ऐसी स्थिति में सवाल उठने लगा था कि Crown Jewel 2023 में द चैम्प का सामना किससे होगा? इस हफ्ते SmackDown में जॉन सीना ने 2002 दिनों से कोई सिंगल्स मैच ना जीत पाने की स्ट्रीक का जिक्र किया।इस बीच सोलो सिकोआ का एंट्री लेकर जॉन सीना को कन्फ्रंट करना स्पष्ट दर्शा रहा था कि वो बहुत जल्द रिंग में एक-दूसरे का सामना कर सकते हैं। संभव है कि जॉन सीना, Crown Jewel 2023 में सोलो सिकोआ को हराकर टीवी पर कोई सिंगल्स मैच ना जीत पाने की दुर्भाग्यपूर्ण स्ट्रीक का अंत करना चाहेंगे।#)कार्लिटो को मिलेगा बड़ा पुश? View this post on Instagram Instagram Postकार्लिटो ने Fastlane 2023 में LWO की मदद के लिए वापसी की थी। इस हफ्ते SmackDown की बात करें तो सैंटोस इस्कोबार और मोंटेज फोर्ड के बीच सिंगल्स मैच हुआ, जहां एंजेलो डॉकिंस ने अपने साथी की मदद करने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन LWO मेंबर्स ने डॉकिंस पर अटैक कर दिया था।रिंगसाइड पर हुई लड़ाई के कारण इस्कोबार का ध्यान भटक गया, जिसका फायदा उठाकर फोर्ड ने पिन के जरिए जीत दर्ज की। वहीं मैच के बाद भी फोर्ड और डॉकिंस ने इस्कोबार पर अटैक किया। तभी कार्लिटो ने स्टील चेयर लेकर एंट्री ली, लेकिन हील रेसलर्स वहां से भाग निकले। कार्लिटो पर अलग से फोकस किया जाना दर्शा रहा है कि उन्हें आने वाले हफ्तों में काफी बड़ा पुश दिया जा सकता है।#)Crown Jewel में हो सकता है ट्रिपल थ्रेट WWE विमेंस चैंपियनशिप मैच? View this post on Instagram Instagram PostSmackDown के मेन इवेंट में इयो स्काई को शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ अपनी WWE विमेंस चैंपियनशिप को डिफेंड करना था। मैच में बेली ने कई बार शार्लेट का ध्यान भटकाने की कोशिश की और अंत में बेली द्वारा लगातार इंटरफेरेंस की कोशिशों के चलते ही स्काई अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड करने में सफल रहीं।मैच के बाद द डैमेज कंट्रोल ने शार्लेट फ्लेयर पर अटैक करना जारी रखा, तभी बियांका ब्लेयर ने धमाकेदार अंदाज में वापसी कर हील रेसलर्स को भागने पर मजबूर किया। ब्लेयर ने हालांकि शार्लेट की मदद के लिए एंट्री ली थी, लेकिन वो रोस्टर की टॉप सुपरस्टार्स हैं और उनका टैग टीम का एंगल ज्यादा लंबा नहीं चलेगा।ऐसा भी कहा जा सकता है कि चैंपियन बनने की रेस में आगे निकलने के लिए शार्लेट और ब्लेयर में से कोई एक हील टर्न भी ले सकता है। फिलहाल के लिए स्थिति स्पष्ट नज़र आ रही है कि Crown Jewel 2023 में ट्रिपल थ्रेट WWE विमेंस चैंपियनशिप मैच को बुक किया जा सकता है।#)क्या रे मिस्टीरियो vs लोगन पॉल मैच में डॉमिनिक मिस्टीरियो भी कोई भूमिका निभाएंगे? View this post on Instagram Instagram Postलोगन पॉल ने हाल ही में हुई प्रोफेशनल बॉक्सिंग फाइट में डिलन डेनिस को हराया था, जिसके बाद उन्होंने मौजूदा WWE यूएस चैंपियन रे मिस्टीरियो को ललकारा था। इस हफ्ते SmackDown में लोगन पॉल ने वापसी की और दावा किया कि वो यहां मिस्टीरियो की चैंपियनशिप बेल्ट को जीतने आए हैं।इस बीच पॉल ने डॉमिनिक का जिक्र करते हुए रे मिस्टीरियो को एक खराब पिता कहा था। वहीं रे मिस्टीरियो ने भी एंट्री लेने के बाद कहा कि वो अपने बेटे डॉमिनिक पर अटैक करने में झिझक रहे थे, लेकिन लोगन पॉल के खिलाफ बिल्कुल नहीं झिझकने वाले। उनके प्रोमो बैटल में कई बार डॉमिनिक का जिक्र होना दर्शा रहा है कि Crown Jewel के यूएस चैंपियनशिप मैच में मौजूदा NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन किसी खास भूमिका में नज़र आ सकते हैं।