SummerSlam: WWE SummerSlam 2023 की शुरुआत एक ऐसे मैच से हुई, जिसमें जबरदस्त हाई-फ्लाइंग एक्शन देखने को मिला। इस इवेंट में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) ने अपने सबसे बड़े दुश्मन को अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। वहीं एक विमेंस चैंपियनशिप मैच में हुए कैश-इन ने भी शो में रोमांच भर दिया था।कई अन्य मैचों में चैंपियंस ने अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया, वहीं मेन इवेंट में एक बड़े सुपरस्टार को अपने ही भाई से धोखा मिला। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए आइए डालते हैं नज़र उन 5 बड़ी बातों पर जो WWE ने SummerSlam 2023 के जरिए इशारों-इशारों में बताई हैं।#)WWE SummerSlam में Gunther की जीत ने संकेत दिए कि वो इतिहास जरूर रचेंगे?Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Greatest IC Champion of all time?#SummerSlam #WWE #Gunther pic.twitter.com/diey2obzW832426Greatest IC Champion of all time?#SummerSlam #WWE #Gunther pic.twitter.com/diey2obzW8Money in the Bank 2023 में गुंथर ने मैट रिडल को हराकर अपने WWE आईसी टाइटल को डिफेंड किया था, लेकिन मैच के बाद ड्रू मैकइंटायर ने वापसी कर द रिंग जनरल पर अटैक कर दिया। उसके बाद दोनों की स्टोरीलाइन शुरू हुई, जिसे SummerSlam में मैच का रूप दिया गया था।गुंथर vs मैकइंटायर मैच में शुरू से लेकर अंत तक खतरनाक एक्शन देखने को मिला, जहां चोप्स की आवाज एरीना में गूंज रही थी। रिंग में कड़े संघर्ष के बाद गुंथर अपने टाइटल को रिटेन करने में सफल रहे हैं और इससे ये भी लगभग तय हो चला है कि वो सबसे लंबे समय तक आईसी चैंपियन बने रहने के मामले में द हॉन्की टॉन्क मैन के रिकॉर्ड को जरूर तोड़ेंगे।#)रोमन रेंस vs सोलो सिकोआ फिउड?Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_OH!? #WWE #Summerslam pic.twitter.com/IX5JCJf7nq8215OH!? 👀👀#WWE #Summerslam pic.twitter.com/IX5JCJf7nqरोमन रेंस को ट्राइबल कॉम्बैट मैच में जे उसो के खिलाफ ना केवल अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल बल्कि अपने ट्राइबल चीफ के पद का भी बचाव करना था। चूंकि मैच में नो-डिसक्वालिफिकेशन की शर्त भी शामिल थी, इसलिए सोलो सिकोआ ने आकर जे उसो को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया था।इस मैच में एक ऐसा लम्हा भी आया, जब जे उसो को स्पीयर लगाने के बजाय रोमन रेंस, सोलो सिकोआ से जा टकराए थे। इस वजह से सिकोआ, ट्राइबल चीफ से सवाल पूछते नज़र आए, जो दर्शा रहा था कि वो स्पीयर का शिकार बनने से खुश नहीं हैं। अब ये कहना गलत नहीं होगा कि भविष्य में रोमन रेंस vs सोलो सिकोआ फिउड की नींव रखी जा चुकी है।#)कोडी रोड्स बनेंगे WWE के टॉप सुपरस्टार?Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_.@CodyRhodes has earned @BrockLesnar's respect. 🤝#Summerslam #WWE pic.twitter.com/VMCXzsbbib380108.@CodyRhodes has earned @BrockLesnar's respect. 🤝#Summerslam #WWE pic.twitter.com/VMCXzsbbibकोडी रोड्स और ब्रॉक लैसनर, SummerSlam 2023 में आमने-सामने आने से पहले एक-दूसरे पर एक-एक जीत दर्ज कर चुके थे। इसलिए WWE यूनिवर्स जानने का इच्छुक था कि आखिर इस मैच को जीतकर फिउड का विजेता कौन बनता है।दोनों रेसलर्स हार मानने को तैयार नहीं थे और एक ऐसा भी समय आया जब दोनों बहुत थक चुके थे। मैच का अंत तब हुआ जब द अमेरिकन नाईटमेयर ने 1 नहीं 2 नहीं बल्कि 3 बार क्रॉस रोड्स लगाने के बाद लैसनर को पिन किया था। वहीं मैच के बाद लैसनर का रोड्स के प्रति सम्मान जताना और उन्हें क्राउड के सामने मजबूत दिखाना भी संकेत दे रहा था कि रोड्स फ्यूचर में कंपनी के टॉप बेबीफेस सुपरस्टार जरूर बनेंगे।#)डेमियन प्रीस्ट और फिन बैलर की अनबन जारी?Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_STOMP ON THE BRIEFCASE!! #SummerSlam #WWE pic.twitter.com/dOpvrEmWB113327STOMP ON THE BRIEFCASE!! #SummerSlam #WWE pic.twitter.com/dOpvrEmWB1द जजमेंट डे पिछले एक साल के अंदर WWE के सबसे डॉमिनेंट फैक्शंस में से एक के रूप में उभर कर सामने आया है। मगर पिछले कुछ समय में डेमियन प्रीस्ट और फिन बैलर की दूरियां बढ़ती जा रही हैं। SummerSlam 2023 में बैलर ने सैथ रॉलिंस को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया, लेकिन इस दौरान डेमियन प्रीस्ट का ब्रीफकेस के साथ बाहर आना कुछ दिलचस्प होने के संकेत दे रहा था।मगर कैश-इन करने के बजाय उन्होंने ब्रीफकेस के जरिए बैलर की मदद करने की कोशिश की। वहीं बैलर ये समझ नहीं पा रहे थे कि प्रीस्ट आखिर ब्रीफकेस को साथ लेकर बाहर आए ही क्यों और वो क्या करने की कोशिश कर रहे हैं? यही ब्रीफकेस अंत में बैलर की हार का कारण बना। इसलिए संभव है कि अगले कुछ हफ्तों में प्रीस्ट और बैलर की बहस या लड़ाई भी हो सकती है।#)जे उसो और जिमी उसो की दुश्मनी?Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_WTF ARE YOU DOING JIMMY!?!?#WWE #Summerslam pic.twitter.com/3vh5o4AItD16139WTF ARE YOU DOING JIMMY!?!?#WWE #Summerslam pic.twitter.com/3vh5o4AItDWWE SummerSlam 2023 के मेन इवेंट में रोमन रेंस vs जे उसो ट्राइबल कॉम्बैट मैच हुआ, जिसमें पहले सोलो सिकोआ का इंटरफेरेंस हुआ। इवेंट से पूर्व रिपोर्ट्स के अनुसार मुकाबले में जिमी उसो की वापसी की संभावना जताई जा रही थी। उन्होंने वाकई में वापसी की, लेकिन जे उसो का साथ देने के लिए नहीं बल्कि उन्हें धोखा देने के लिए।जे ने रोमन को पिन करने का प्रयास किया, लेकिन जिमी उसो ने उन्हें रिंग से बाहर खींच लिया और कुछ देर बाद ही जोरदार सुपरकिक लगा दी। इससे संकेत मिले हैं कि आने वाले हफ्तों में जे और जिमी उसो की दुश्मनी द ब्लडलाइन के एंगल को आगे बढ़ाने वाली है।