WWE यूनिवर्स इस बात का चुनाव करती है कि वो किस रेसलर को पसंद करेगी और किसे नापसंद करेगी। ऐसा अमूमन देखा गया है कि फैंस एक बेबीफेस यानी अच्छे से अपने काम को करने वाले रेसलर को पसंद करते हैं। हील किरदार जो कि एक प्रकार से निगेटिव या विलन का किरदार होता है उसे फैंस नहीं पसंद करते हैं।ये बात फिल्मों की तरह ही सच है क्योंकि एक तरफ जहाँ लोगों को हीरो पसंद आते हैं तो वहीं ऐसा भी कई बार होता है जब लोगों को विलन्स हीरो से ज्यादा पसंद आए हैं। फिल्मों में इनमें गब्बर सिंह, मोगैम्बो और शाकाल कुछ प्रचलित नाम हैं लेकिन ये बात रेसलिंग पर भी लागू होती है। इस आर्टिकल में हम आपको उन हील सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें फैंस ने पसंद किया।#5 WWE सुपरस्टार ऐज को WrestleMania 37 में हील होने के बावजूद पसंद किया गया10 years ago today I was forced to retire. Forfeit the World Heavyweight Championship. Tonight, I main event #WrestleMania against two of the very best to ever do this for the Universal Championship. We all have the power to write our own stories. pic.twitter.com/PHY1N4K41s— Adam (Edge) Copeland (@EdgeRatedR) April 11, 2021ऐज ने दस साल के बाद WrestleMania 37 में एक टाइटल मैच लड़ा था और ये मैच पहले एक सिंगल्स मैच होने वाला था। डेनियल ब्रायन बाद में इसका हिस्सा बन गए और उसके कारण मैच और भी रोमांचक हो गया था। फैंस को ये उम्मीद थी कि ऐज उसी किरदार को करते रहेंगे जिसको वो करते आए हैं।इस किरदार के आधार पर रोमन रेंस एक विलन और ऐज एक हीरो के किरदार में थे लेकिन पलक झपकते ही पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने रेंस और ब्रायन पर अटैक करके खुद को हील बना लिया। इसके बावजूद शो के दौरान फैंस ऐज को चीयर कर रहे थे जो एक अच्छी बात है क्योंकि वो ऐज को जीतते हुए देखना चाहते थे।I am not normal Paul. #TalkingSmack pic.twitter.com/gHuAfRcjPG— Adam (Edge) Copeland (@EdgeRatedR) April 10, 2021कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!