WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince McMahon) रेसलिंग जगत के सबसे विवादित लोगों में से एक हैं। हालांकि, इस बात पर कोई बहस नहीं की जा सकती है कि उनसे बेहतर बिजनेस की समझ शायद ही किसी के पास होगी। मैकमैहन कई सालों से इतनी बड़ी कंपनी को चला रहे हैं और अपने पिता की कंपनी को खरीदने के बाद उन्होंने रेसलिंग को नया जीवन देने का काम किया था।यह भी पढ़ें: WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन को शुरुआत में मेरे ऊपर भरोसा नहीं थाभले ही मैकमैहन ने अधिकतर उपलब्धियां अकेले ही हासिल की हैं, लेकिन WWE के कुछ लोगों ने भी उन्हें कंपनी को सही से चलाते रहने देने में मदद की है। अधिकतर मौकों पर मैकमैहन को कुछ टैलेंट्स को लेकर श्योर होना होता है। एक नजर उन पांच मौकों पर जब किसी टैलेंट को साइन करने के लिए WWE के लोगों ने मैकमैहन को राजी किया था।#5. WWE टैग टीम लैजेंड्स हार्डी बॉयज को साइन करने के लिए विंस रुसो ने मैकमैहन को किया था राजी25 years ago TODAY, @JEFFHARDYBRAND made his #RAW debut against #RazorRamon. pic.twitter.com/rCjdIre9Ru— WWE (@WWE) June 6, 2019एक समय ऐसा था जब मैट और जैफ हार्डी लाइव शो में परफॉर्म करते थे और WWE कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के सपने देखते थे। पिछले कुछ दशकों में द हार्डी बॉयज WWE के टैग टीम डिवीजन के लेजेंड्स बन चुके हैं। पूर्व WWE राइटर विंस रुसो ने इन दोनों युवाओं के टैलेंट्स को पहचान लिया था। रुसो ने खुलासा किया था कि उन्होंने ही विंस को इन सुपरस्टार्स को साइन करने के लिए राजी किया था।यह भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें काफी जल्दी NXT से मेन रोस्टर में भेज दिया गयाNot surprising to see Kane show up & wreck havoc on #RAW.In his 1st #RAW appearance EVAH, 20 years ago, here's what he did to Nero & I. pic.twitter.com/Pv3BiiFPIq— MATT HARDY (@MATTHARDYBRAND) October 18, 2017"अधिकतर लोगों को यह पता नहीं है। मैं वह व्यक्ति था जिसने विंस के लिविंग रूम में बैठकर उनसे हार्डीज को एक कॉन्ट्रैक्ट देने की बात कही थी। उन्हें कॉन्ट्रैक्ट मिलने के पहले ही मुझे ऐसा लग रहा था कि विंस की उम्र बढ़ गई है और उन्हें कूलनेस फैक्टर नहीं दिखाई दे रहा है। आपको पता है कि मैं काफी युवा था और मैं चाहता था कि उन्हें हर हाल में कॉन्ट्रैक्ट मिले।"WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।