रॉयल रंबल WWE का सबसे रोमांचक पीपीवी है। WWE में जितने भी सुपरस्टार्स काम करते हैं, हर किसी का अपना एक किरदार है। कोई विलन का किरदार निभा रहा है तो कोई बेबीफेस का। रॉयल रंबल एक ऐसा पीपीवी है जिसे सारे सुपरस्टार्स जीतना चाहते हैं क्योंकि इसके जीतने से उन्हें अपने करियर में एक बड़ा पुश मिलता है। रंबल के दौरान बहुत से सुपरस्टार्स अपना किरदार बदल सकते हैं। कोई मुकाबला जीतने के लिए अपने साथी को रिंग से बाहर कर सकता है। या कुछ सुपरस्टार्स विलन किरदार वाले रेसलर का साथ देकर अपने किरदार में बदलाव कर सकते हैं। रॉयल रंबल के दौरान यह 5 हील और फेस टर्न देखने को मिल सकते हैं-ये भी पढ़ें: 5 कारणों से यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए किंग कॉर्बिन vs द फीन्ड अच्छा विकल्प हो सकता है#5 एलेक्सा बिल्स, निकी क्रॉस को एलिमिनेट करके विलन का किरदार अपना सकती हैंThank you for everything 💘 @AlexaBliss_WWE pic.twitter.com/XPTIAikPkY— maria (@mellablissera) January 17, 2020बेली की दुश्मनी फिलहाल लेसी इवांस के साथ चल रही है। इन दोनों की स्टोरीलाइन खत्म होने के बाद बेली को एक नए दुश्मन की ज़रूरत होगी। निकी क्रॉस इस रोल के लिए बिल्कुल सही रहेंगी। लेकिन ऐसा होने से पहले निकी और एलेक्सा ब्लिस की दुश्मनी चल सकती है। यह भी पढ़े: 5 बड़े धोखे जो 2020 Royal Rumble में देखने को मिल सकते हैंरॉयल रंबल में एलेक्सा मैच के दौरान निकी क्रॉस को एलिमिनेट कर सकती हैं जिसके बाद इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच दुश्मनी शुरू हो जाए। ऐसा करने से एलेक्सा हील टर्न कर सकती हैं और क्रॉस के किरदार को कंपनी एक सिंगल्स सुपरस्टार के तौर पर पुश कर सकती है। इसके बाद रेसलमेनिया में निकी क्रॉस और बेली के बीच चैंपियनशिप के लिए मुकाबला देखने को मिल सकता है।