WWE के ऐसे कई सुपरस्टार्स हैं जिनके बच्चे ब्रॉन ब्रेकर(Bron Breakker) के नक्शेकदम पर चलकर आने वाले सालों में NXT 2.0 में डेब्यू कर सकते हैं। WWE हॉल ऑफ फेमर रिक स्टाइनर (Rick Steiner) के बेटे ब्रॉन ब्रेकर ने सितंबर 2021 में विंस मैकमैहन की कंपनी NXT 2.0 में डेब्यू किया था।24 साल के इस सुपरस्टार में प्रतिभा की बिल्कुल कमी नहीं है और हाल ही में टॉमैसो सिएम्पा को हराते हुए ब्रॉन ब्रेकर नए NXT चैंपियन बने हैं। ब्रेकर अकेले दूसरी पीढ़ी के सुपरस्टार नहीं हैं जिन्होंने NXT में परफॉर्म किया है। कई पूर्व रेसलर्स के बच्चे जैसे ब्रे वायट और शार्लेट फ्लेयर भी इसमें शामिल हैं।कई WWE सुपरस्टार्स के बच्चे भी भविष्य में ब्रेकर को NXT 2.0 में फॉलो कर सकते हैं। उनमें से कुछ अभी भी रेसलर बनने के लिए ट्रेनिंग ले रहे हैं और कई इंडिपेंडेंट सर्किट पर सक्रिय हैं। आइए जानते हैं वो 5 WWE सुपरस्टार्स के बच्चे जो ब्रॉन ब्रेकर को NXT 2.0 में फॉलो कर सकते हैं।#5 पूर्व WWE डीवाज चैंपियन जिलियन हॉल की बेटी: विक्टोरिया हॉल View this post on Instagram Instagram Postजिलियन हॉल 2003 में WWE के साथ जुड़ी थीं और 2 साल बाद उन्होंने मेन रोस्टर में अपना डेब्यू किया था। 41 साल की जिलियन ने 7 साल कंपनी में काम किया जहां वह एक बार डीवास चैंपियन बनीं। कंपनी ने 2010 में उन्हें रिलीज कर दिया जिसके बाद 4 साल तक उन्होंने इंडिपेंडेंट सर्किट पर रेसलिंग की। पूर्व डीवास चैंपियन की तीन शादी हुई हैं और अभी उनकी 2 बेटियाँ हैं। जिलियन की बड़ी बेटी विक्टोरिया अपने माँ की तरह एक रेसलर हैं।विक्टोरिया फरवरी 2021 में पहली बार रेसलिंग करते दिखी थीं जहां उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो की एक छोटी क्लिप पोस्ट की थी। उन्होंने अपनी मां के साथ बैकस्टेज एक फोटो भी पोस्ट की थी। हॉल की बेटी फिलहाल इंडिपेंडेंट सर्किट पर एक्टिव हैं। हालाँकि उसके पास अभी भी अनुभव की कमी है, लेकिन विक्टोरिया हॉल भविष्य में NXT 2.0 में शामिल हो सकती हैं। View this post on Instagram Instagram Post