5 रेसलर्स जो WCW में फ्लॉप रहे लेकिन WWE में आने के बाद सबसे बड़े सुपरस्टार बने

Ankit
WWE
WWE

WWE इस वक्त रेसलिंग की दुनिया में सबसे बड़ी कंपनी है लेकिन आज से 25 साल पहले WCW ने WWE के होश उड़ा दिए थे और उसकी कमर तोड़ दी थी। रेसलिंग के फैंस विंस मैकमैहन (Vince McMahon) की कहानियों से तंग आ गए थे और WCW को देखते थे। WCW में कई सारे रेसलर्स चले गए और WWE एक दम खाली दिखने लगी थी।

Ad

ये भी पढ़ें: 2 सुपरस्टार्स जो इस हफ्ते WWE SmackDown में फ्लॉप रहे और 3 जिन्होंने प्रभावित किया

WWE ने नए नए पैतरे अपनाए जिससे WCW को पीछे छोड़ सके लेकिन मंडे नाइट Raw और WCW Nitro के बीच रेटिंग्स को लेकर जंग शुरू हो गई थी और हर कदम पर एरिक बिशफ ने विंस मैकमैहन को पछाड़ दिया। हालांकि विंस मैकमैहन ने उन सभी WCW रेसलर्स को अपनी कंपनी में शामिल किया जो वहां रिजेक्ट हुए थे। जिसके बाद WWE में वो बड़े सुपरस्टार्स बने और कुछ सालों ने विंस ने WCW को खरीद लिया। यहां हम आपको बताएंगे उन पांच रेसलर्स के बारे में जिन्हें WCW में पहचान नहीं मिली लेकिन WWE में बड़े रेसलर बने।

ये भी पढ़ें: 3 कारण क्यों द मिज को WrestleMania 37 तक WWE चैंपियन बने रहना चाहिए और 2 कारण क्यों चैंपियन नहीं रहना चाहिए

WWE लैजेंड मिक फोली

WWE
WWE

WCW में मिक फोली को वैडर के खिलाफ मैच के दौरान गंभीर चोट आई थी और उन्होंने अपना कान खो दिया था। जिसके बाद फोली के लिए कहानी बनाई जा रही था लेकिन उन्होंने मिड कार्ड में रहने से इंकार कर दिया। उसके बाद उन्होंने WCW को छोड़ा और WWE में गए और विंस मैकमैहन ने उन्हें चैंपियन बनाया।

Ad

ये भी पढ़ें: WrestleMania में रोमन रेंस के साथ होने वाले मैच को लेकर ऐज की हुई आलोचना, करारा जवाब देते हुए की बोलती बंद

मिक फोली ने अपने हार्डकोर काम से WWE का टाइटल जीता और रेटिंग्स में फायदा पहुंचाया। WWE में द रॉक और मिक फोली का मैच आज भी याद किया जाता है। मिक फोली सबसे बड़ा उदाहरण हैं एक कंपनी से दूसरी कंपनी में जाने का, जहां उन्होंने कामयाबी हासिल की।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

WWE के पूर्व चैंपियन एजे स्टाइल्स

WWE
WWE

WWE में एजे स्टाइल्स को लगभग पांच साल हो गए हैं और उन कुछ सालों में उन्होंने अपना नाम कमाया है। WWE चैंपियनशिप को जीता साथ ही जॉन सीना, अंडरटेकर, ब्रॉक लैसनर, रोमन रेंस जैसे रेसलर्स के साथ काम किया। WWE में आज बहुत बड़ा नाम बन चुके हैं एजे स्टाइल्स शुरूआती दिनों में WCW में काम कर चुके हैं लेकिन उन्हें वहां से निकाल दिया गया था। उसके बाद कई इंडी रेसलिंग में गए फिर TNA में नाम कमाया। एजे स्टाइल्स पहले से रेसलिंग में फेमस थे लेकिन सही पहचान उन्हें WWE में आकर मिली।

Ad

WWE Royal Rumble 2021 विजेता ऐज

WWE
WWE

काफी कम फैंस जानते होंगे कि ऐज ने WCW में शुरुआती दौर में डैमन स्टाइकर के नाम से काम किया लेकिन बाद में उन्हें निकाल दिया गया। इसके बाद उन्होंने WWE को ज्वाइन किया और इन्हें दिग्गज ब्रेट हार्ट ने ट्रेनिंग दी थी। WWE में आने के बाद काफी सालों बाद ऐज को पुश मिला लेकिन जब मिला उन्होंने खुद को साबित किया। ऐज ने वर्ल्ड चैंपियनशिप को जीता। साल 2011 में चोट के कारण उन्हें रिटायरमेंट लेना पड़ी लेकिन अब ऐज की वापसी हो गई है। Royal Rumble 2021 को उन्होंने जीता और करियर में दूसरी बार ये कारनामा किया। ऐज भी उन रेसलर्स में शामिल है जिन्हें WCW में पहचान नहीं मिली।

Ad

WWE दिग्गज ट्रिपल एच

ट्रिपल एच
ट्रिपल एच

WWE में आने से पहले ट्रिपल एक साल कॉन्ट्रैक्ट WCW के साथ साइन कर चुके थे। WCW में टैरा रिजिंग के नाम से उन्होंने काम लेकिन वहां उन्हें पहचान नहीं मिली। WCW में ट्रिपल एच ने टैग टीम में काम किया और जब उन्होंने सिंगल्स में पुश मांगा तब कंपनी ने मना कर दिया जिसके बाद उन्होंने WCW छोड़ी। WWE में शामिल होने के बाद उन्होंने अपना नाम ट्रिपल एच रखा। WWE में उन्होंने DX बनाई जिसमें शॉन माइकल्स थे, इसके अलावा उन्होंने कई चैंपियनशिप को अपने नाम किया। अभी ट्रिपल एच WWE के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं और स्टैफनी मैकमैहन के पति।

Ad

WWE के सबसे बड़े स्टार स्टीव ऑस्टिन

स्टीव ऑस्टिन
स्टीव ऑस्टिन

ये बात सच है कि WWE जब डूबने वाली थी तब स्टीव ऑस्टिन ने अपने किरदार से कंपनी को बचाया था। WWE में ऑस्टिन ने विंस मैकमैहन के साथ कहानी में हिस्सा लिया और फैंस को मजबूर किया कि वो WWE को देखें। हालांकि ऑस्टिन WWE से पहले WCW में चार साल काम कर चुके थे।

साल 1995 में एरिक बिशफ ने स्टीव ऑस्टिन को ये बोल के बाहर किया कि वो एक बड़े सुपरस्टार नहीं बन सकते हैं। इतना ही नहीं WCW में हल्क होगन ने भी एक बार ऑस्टिन के साथ लड़ने से मना कर दिया था। इसके बाद WWE ने ऑस्टिन को साइन किया और उसके बाद जो उन्होंने काम किया उसका गवाह पूरा रेसलिंग वर्ल्ड है।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications