WWE का हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) पीपीवी करीब है। इस इवेंट से पहले WWE अपने मैचों को हाइप करना चाहेगा। इस वजह से रॉ (Raw) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। Raw के एपिसोड के लिए कुछ बड़े मैचों की घोषणा हो गई है। इसके अलावा कई अन्य सैगमेंट्स देखने को मिल सकते हैं।SLAY, MCINTYRE. SLAY.⚔️⚔️⚔️⚔️⚔️@DMcIntyreWWE #WWERaw pic.twitter.com/pWmicr0kuU— WWE (@WWE) June 8, 2021ये भी पढ़ें:- Hell in a Cell में होगा रोमन रेंस का खतरनाक मैच, WWE लैजेंड के खिलाफ डिफेंड करेंगे अपनी चैंपियनशिपअगर WWE को Hell in a Cell से पहले Raw के एपिसोड को खास बनाना है तो उन्हें कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। इससे फैंस के बीच एपिसोड चर्चा का विषय बन जाएगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो Raw के एपिसोड में हो सकती हैं।5- Raw में शायना बैजलर पर एलेक्सा ब्लिस बुरी तरह हमला करेंOH NO!🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥#WWERaw pic.twitter.com/jyvOawCT9o— WWE (@WWE) June 8, 2021Raw के अंतिम एपिसोड में एलेक्सा ब्लिस का सैगमेंट देखने को मिला था। उनके सैगमेंट में शायना बैजलर स्पेशल गेस्ट थीं और बैजलर ने लिली का अपमान किया था। इसके बाद बैजलर के साथ लगातार माइंड गेम्स खेले जा रहे थे और लिली कमरे में भी आ गई थीं। अब Raw के एपिसोड में WWE अपने प्रशंसकों को एक बार फिर चौंका सकता है।ये भी पढ़ें:- WWE Hell in a Cell 2020 में जीतने वाले सभी सुपरस्टार्स की लिस्ट और अब वो क्या कर रहे हैं?अगर एलेक्सा ब्लिस Raw में शायना बैजलर के साथ माइंड गेम्स खेलती हैं और फिर उनपर हमला करती हैं तो ये बड़ा सरप्राइज होगा। पिछले हफ्ते भी उनके बीच हाथापाई हुई थी लेकिन अब ब्लिस अपना बदला लेने की कोशिश कर सकती हैं। उनके बीच Hell in a Cell पीपीवी के लिए मैच तय हो सकता है।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!