WWE: द ब्लडलाइन (The Bloodline) ने पिछले 3 सालों से भी ज्यादा समय से WWE में अपने वर्चस्व को कायम रखा है। इस दौरान उन्हें गोल्डबर्ग (Goldberg) से लेकर ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स की कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। कई बार इस टीम में फूट भी पड़ती देखी गई है।केवल 2023 की बात करें तो टीम के लीडर रोमन रेंस को एक से अधिक बार अपने साथियों से धोखा मिला है। इस दौरान द ब्लडलाइन को नए चैलेंजर्स भी मिले हैं। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जो 2023 में द ब्लडलाइन के सबसे बड़े दुश्मन रहे।#)WWE WrestleMania 39 में Roman Reigns को हराने के करीब आ गए थे Cody Rhodes View this post on Instagram Instagram Postकोडी रोड्स ने 2023 मेंस Royal Rumble मैच में वापसी कर धमाकेदार जीत दर्ज की थी। रंबल मैच में विजेता बनने के बाद उन्होंने रोमन रेंस को WrestleMania 39 में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया। उन्हें बहुत जबरदस्त लय प्राप्त थी, इसलिए वो ट्राइबल चीफ को हराने के बहुत करीब आ गए थे लेकिन अंत में सोलो सिकोआ के इंटरफेरेंस के कारण हार झेलनी पड़ी।असल में रोड्स को अभी तक अपना बदला पूरा करने का मौका नहीं मिल पाया है, इसलिए भविष्य में उनकी कहानी को जारी रखा जा सकता है। SmackDown के हालिया एपिसोड में उन्होंने सोलो सिकोआ और जिमी उसो के अटैक से एलए नाइट को बचाने के लिए एंट्री ली थी। इससे संकेत मिल रहे हैं कि रोड्स 2024 में भी द ब्लडलाइन के सबसे बड़े दुश्मन के रूप में प्रवेश करने वाले हैं।#)WWE Royal Rumble 2023 में द ब्लडलाइन ने केविन ओवेंस का किया था बुरा हालकेविन ओवेंस WWE Survivor Series 2022 के बिल्ड-अप में द ब्लडलाइन के खिलाफ एंगल में शामिल हुए थे। उस समय सैमी ज़ेन, द ब्लडलाइन के Honorary मेंबर हुआ करते थे, लेकिन केविन ओवेंस के साथ रियल लाइफ फ्रेंडशिप के कारण ये स्टोरीलाइन दिलचस्प बनती जा रही थी। इस बीच Royal Rumble 2023 में ओवेंस का सामना रोमन रेंस से हुआ, लेकिन वो चैंपियनशिप जीतने में नाकाम रहे थे।इसी मैच के बाद रोमन ने सैमी ज़ेन को ओवेंस पर अटैक करने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने अपने रियल लाइफ फ्रेंड को बचाने के लिए ट्राइबल चीफ पर हमला कर दिया था। सैमी और ओवेंस ने आगे चलकर टीम बनाई और WrestleMania 39 में द उसोज़ को हराकर नए अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियन बने थे।#)सैमी ज़ेन बने WWE में रोमन रेंस के दुश्मनजैसा कि हमने आपको बताया कि रोमन रेंस ने Royal Rumble 2023 में केविन ओवेंस के खिलाफ जीत के बाद सैमी ज़ेन को आदेश दिया था कि वो ओवेंस पर अटैक करें। ज़ेन ने उस सैगमेंट में ट्राइबल चीफ पर स्टील चेयर से अटैक किया था और यहीं से उनकी सिंगल्स फिउड की नींव रखी गई।उनका आमना-सामना Elimination Chamber 2023 में हुआ, जहां ट्राइबल चीफ को अपनी अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप को डिफेंड करना था। इस बार भी बाहरी दखल के बाद रोमन ने जीत दर्ज करने में सफलता पाई थी। दूसरी ओर ओवेंस के साथ टीम बनाकर ज़ेन ने द ब्लडलाइन के साथ दुश्मनी को जारी रखा और मेनिया में टैग टीम चैंपियन बने।#)जे उसो WWE SummerSlam में नहीं बन पाए चैंपियनआपको याद दिला दें कि Night of Champions 2023 में जिमी उसो ने रोमन रेंस को धोखा दे दिया था। उसके कुछ दिनों बाद एक SmackDown एपिसोड में जे उसो ने भी ट्राइबल चीफ का साथ छोड़ने का फैसला लिया था। इस बीच जे उसो को SummerSlam 2023 में रेंस को चैलेंज करने का मौका मिला।जे उसो, अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनने के बहुत करीब आ गए थे, लेकिन उन्हें अपने सगे भाई जिमी उसो से धोखा मिलने के कारण हार झेलनी पड़ी। उसके बाद जे उसो ने द ब्लडलाइन और SmackDown को छोड़कर Raw रोस्टर को जॉइन कर लिया था।#)एलए नाइट ने WWE SmackDown में The Bloodline के लिए मुश्किलें खड़ी कीSummerSlam 2023 के कुछ हफ्तों बाद जॉन सीना ने वापसी की, जिन्हें द ब्लडलाइन के बड़े दुश्मन के रूप में दिखाया गया। इस बीच एलए नाइट की इस स्टोरीलाइन में एंट्री हुई और जॉन सीना ने भी उन्हें रोमन रेंस के बड़े चैलेंजर के रूप में पुश दिलाने में मदद की।नाइट ने Crown Jewel 2023 में ट्राइबल चीफ को चैलेंज किया था, लेकिन जिमी उसो के कारण उन्हें हार झेलनी पड़ी थी। उसके बाद भी मेगास्टार ने द ब्लडलाइन को अपना टारगेट बनाया हुआ है और हाल ही में जिमी उसो को मात दी थी।