5 WWE Superstars जो WrestleMania 40 को होस्ट कर सकते हैं

Ujjaval
WWE WrestleMania को कुछ स्टार्स होस्ट कर सकते हैं
WWE WrestleMania को कुछ स्टार्स होस्ट कर सकते हैं

WrestleMania 40: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 40) इवेंट के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। इस शो के लिए कई बड़े मैचों का ऐलान देखने को मिल गया है। आने वाले समय में कुछ अन्य मैच भी बुक किए जा सकते हैं। WrestleMania काफी बड़ा इवेंट है और इसे हर साल किसी स्टार या सेलिब्रिटी द्वारा होस्ट किया जाता है।

Ad

WrestleMania 39 को द मिज़ और स्नूप डॉग ने होस्ट किया था। इस साल भी कुछ स्टार्स को इस बड़े रोल को निभाने का मौका मिल सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो WrestleMania 40 प्रीमियम लाइव इवेंट को होस्ट करते हुए नज़र आ सकते हैं।

5- WWE WrestleMania 40 को Chelsea Green होस्ट कर सकती हैं

Ad

चेल्सी ग्रीन ने वापसी के बाद से लगातार प्रभावित किया है और फैंस उनके काम से काफी खुश दिखे हैं। ग्रीन मुख्य रूप से अपने कैरेक्टर वर्क के लिए चर्चा का विषय रहती हैं। फैंस को उनका कॉमेडी वाला गिमिक पसंद आता है। उनकी माइक स्किल्स काफी अच्छी है और वो फैंस को हैंडल करना अच्छे से जानती हैं।

इन सभी चीज़ों को देखते हुए WWE द्वारा उन्हें WrestleMania 40 की होस्ट बनाया जा सकता है। चेल्सी आने वाले समय में एडम पीयर्स के पास जाकर उन्हें WrestleMania का हिस्सा नहीं बनाने को लेकर शिकायत कर सकती हैं। इसके बाद पीयर्स उन्हें मजबूरन यह अहम रोल दे सकते हैं। ग्रीन के लिए यह किसी मैच लड़ने से भी बड़ा मौका होगा।

4&3&2- WWE सुपरस्टार ग्रेसन वॉलर और प्रिटी डेडली

youtube-cover
Ad

ग्रेसन वॉलर ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में 70 हजार फैंस के सामने Elimination Chamber में अपने टॉक शो का आयोजन किया था। यह काफी जबरदस्त रहा और वॉलर ने बेहतरीन काम किया। WWE ने जरूर यह चीज़ नोटिस की होगी कि ग्रेसन आसानी से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं। प्रिटी डेडली को भी शायद WrestleMania 40 में कोई मैच नहीं मिलेगा।

प्रिटी डेडली के पास भी अच्छा कैरेक्टर है। किट विल्सन और एल्टन प्रिंस माइक पर फैंस का हमेशा से मनोरंजन करते आए हैं। ऐसे में कंपनी द्वारा इन तीनों ही हील रेसलर्स को WrestleMania के होस्ट के रूप में बुक किया जा सकता है। वो यहां अपनी माइक स्किल्स से मैचों को हाइप कर सकते हैं और फैंस का ध्यान शो पर बनाए रख सकते हैं।

1- WWE दिग्गज सीएम पंक

Ad

सीएम पंक Royal Rumble 2024 के दौरान चोटिल हो गए और इसी कारण उनके हाथ से WrestleMania 40 का हिस्सा बनने का मौका चला गया। बेस्ट इन द वर्ल्ड ने पिछले कुछ मौकों पर यह चीज़ साफ कर दी है कि वो किसी तरह से WrestleMania का हिस्सा जरूर बनना पसंद करेंगे। सीएम पंक WrestleMania 40 के किकऑफ इवेंट के दौरान भी नज़र आए थे।

पूर्व WWE चैंपियन भले ही रिंग में नहीं आएंगे लेकिन वो माइक स्किल्स द्वारा जरूर फैंस का दिल जीत सकते हैं। WWE अपने सबसे बड़े स्टार्स में से एक सीएम पंक को WrestleMania का होस्ट बना सकता है। पंक को फैंस बहुत ज्यादा पसंद करते हैं और इस तरह उन्हें शो का हिस्सा बनते हुए देखकर हर कोई जरूर खुश होने वाला है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications