इस समय WWE में रोमन रेंस एक पॉल हेमन गाय हैं। ये एक अच्छा फैसला था और इस बात में कोई शक नहीं है कि WWE में वापसी करने के कुछ समय के अंदर ही रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप को अपने नाम कर लिया था। अबतो फैंस भी चाहते हैं कि रेंस को बड़ा पुश मिले क्योंकि वह WWE में शानदार काम कर रहे हैं। मगर क्या उन्हें ही पॉल हेमन गाय होना चाहिए था? ये भी पढ़ें: 5 मौके जब WWE में बैकस्टेज तगड़ी बहस देखी गईइस बात में कोई शक नहीं है कि रेंस और हेमन मिलकर WWE में काफी शानदार काम कर रहे हैं। मगर WWE में ऐसे कई और रेसलर्स भी हैं जिन्हें पॉल हेमन के साथ मिलाया जाता तो इससे उनके करियर को ज्यादा फायदा होता। इस आर्टिकल में जानेंगे ऐसे 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें रोमन रेंस की जगह पॉल हेमन गाय बनना चाहिए था। #5 WWE रॉ विमेंस चैंपियन असुका View this post on Instagram Re:Post A post shared by WWEAsuka (@wwe_asuka) on Oct 16, 2020 at 1:32pm PDTअसुका ने NXT ब्रांड में शानदार काम किया था। इस वजह से कंपनी ने उन्हें काफी लम्बा पुश भी दिया। हालाँकि मेन रोस्टर में आने के बाद से असुका का किरदार पहले जितना ताकतवर नज़र नहीं आया है। रेसलमेनिया में शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ मैच हारने के बाद से ही असुका के किरदार पर WWE ने ज्यादा काम नहीं किया है। वह इस समय रॉ विमेंस चैंपियन हैं और एक चैंपियन के तौर पर देखा जाए तो वो प्रोमो वर्क ज्यादा नहीं कर सकती हैं। ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जो WWE में कभी वापस नहीं आएंगेअगर WWE ने पॉल हेमन को असुका के साथ काम करने का मौका दिया होता तो उनकी दुश्मनियां काफी शानदार बन सकती थीं। हेमन एक बेकार से बेकार दुश्मनी को भी शानदार बना सकते हैं। उनकी माइक स्किल्स की ही जरूरत असुका को है और इस वजह से रेंस से ज्यादा जरूरत हेमन की मौजूदा रॉ विमेंस चैंपियन को है। View this post on Instagram A post shared by WWEAsuka (@wwe_asuka) on Oct 6, 2020 at 4:04am PDTये भी पढ़ें:- WWE Smackdown, Twitter Reactions: रोमन रेंस के खतरनाक मैच के बाद फैंस की तरफ से आई जबरदस्त प्रतिक्रियाएं