Roman Reigns and Brock Lesnar: WWE SummerSlam में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच देखने को मिलेगा। इस मैच के लिए हर कोई काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहा है क्योंकि दोनों ही दिग्गजों की ऐतिहासिक दुश्मनी का यह अंतिम मैच रहने वाला है। रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के मैच में पहले भी इंटरफेरेंस हो चुकी है। इस मैच में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो दखल देकर अहम किरदार निभा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 5 ऐसे सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के SummerSlam मैच में दखल दे सकते हैं। 5- WWE सुपरस्टार थ्योरी View this post on Instagram Instagram Postथ्योरी की SummerSlam मेन इवेंट में दखल देने की उम्मीद सबसे ज्यादा लगाई जा रही है। वो आकर यहां अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करने का प्रयास कर सकते हैं। वो मैच के बीच एंट्री कर सकते हैं और इंटरफेयर करते हुए नतीजा बदलने की कोशिश कर सकते हैं। मैच के बाद थ्योरी अपने कॉन्ट्रैक्ट को कैश-इन कर सकते हैं। थ्योरी के पास इस मैच के बीच में ही अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करने का मौका भी रहेगा। वो इस मुकाबले को ट्रिपल थ्रेट बना सकते हैं। साथ ही अंत में सर्वाइव करके वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं। इसी वजह से फैंस को उम्मीद है कि थ्योरी इस मुकाबले में जरूर इंटरफेयर करने वाले हैं। 4- सैमी जेन View this post on Instagram Instagram Postसैमी जेन खुद को ब्लडलाइन के सदस्य के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। द उसोज़ ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया था लेकिन रोमन रेंस से अभी तक उन्हें अनुमति नहीं मिली है। वो लगातार SmackDown में ट्राइबल चीफ को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। वो SummerSlam में रोमन और ब्रॉक के मैच में दखल दे सकते हैं। वो यहां द बीस्ट की हार का कारण बन सकते हैं और रोमन रेंस को टाइटल रिटेन करने में मदद कर सकते हैं। सैमी ने लगातार अपने प्रदर्शन द्वारा फैंस का दिल जीता है और वो इस मैच में रोमन की मदद करके पूरी तरह से ब्लडलाइन में जगह बना सकते हैं। 3&2- जिमी और जे उसो View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस के बड़े मैचों में जिमी और जे उसो अहम किरदार निभाते हैं। ट्राइबल चीफ ने कई मौकों पर इन दोनों सुपरस्टार्स की मदद से टाइटल रिटेन किया है। एक बार फिर ऐसा देखने को मिल सकता है। ब्रॉक लैसनर का पलड़ा SummerSlam में रोमन रेंस के खिलाफ भारी रह सकता है। इसी बीच द उसोज़ आकर ब्रॉक लैसनर पर हमला कर सकते हैं। इससे रोमन रेंस को अपनी चैंपियनशिप को रिटेन करने में मदद मिल सकती है। द उसोज़ का मैच में अहम किरदार रह सकता है और वो इंटरफेयर करते हुए अपने परिवार का कद ऊपर रखने में रोमन की मदद कर सकते हैं। 1- पॉल हेमन View this post on Instagram Instagram Postपॉल हेमन ने रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर दोनों के साथ काम किया है। हेमन अभी रोमन के साथ जुड़े हुए हैं और लग रहा है कि वो ट्राइबल चीफ के साथ ही बने रहेंगे। वो मैच में दखल जरूर दे सकते हैं। वो रोमन रेंस को धोखा देने और ब्रॉक लैसनर के साथ शामिल होने की एक्टिंग कर सकते हैं। बाद में वो रोमन रेंस को चैंपियनशिप रिटेन करने में मदद कर सकते हैं। पॉल हेमन ने पहले कुछ मौकों पर मुकाबलों में दखल दी है और वो यह चीज़ फिर कर सकते हैं। रोमन रेंस और पॉल हेमन को साथ रहते हुए काफी अहम हो गया है और उनके बीच अच्छा तालमेल है। हेमन SummerSlam में ब्रॉक की हार का कारण बन सकते हैं। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।