WWE का अगला पीपीवी समरस्लैम कुछ ही दिन दूर है। WWE इस साल के इवेंट को अलग तरीके से आयोजित करने वाला है। हर साल की तरह इसमें बड़े सुपरस्टार्स और लाइव ऑडियंस नहीं होगी। WWE थंडरडोम की मदद से लाइव फैंस को शो में बुलाएगा। इसके साथ ही कंपनी के पार्ट टाइम सुपरस्टार्स भी शो में नहीं है।इस वजह से समर के सबसे बड़े इवेंट को देखना रोचक होगा। WWE और यूनिवर्सल चैंपियनशिप के अलावा दोनों ब्रांड की विमेंस टाइटल भी डिफेंड होने वाली है। इसके साथ ही अन्य चैंपियनशिप मैच भी रोचक साबित हो सकते हैं। WWE ने इस साल अबतक समरस्लैम में काफी कम मैच बुक किये है लेकिन कुछ मैच सीधा इवेंट में देखने को मिल सकते हैं।"Braun cared about me, and I cared about him a lot." - @AlexaBliss_WWE #SmackDown pic.twitter.com/ZyKp6b94Dp— WWE (@WWE) August 15, 2020ये भी पढ़ें:- 5 चीज़ें जो बताती है कि WWE स्टार एलेक्सा ब्लिस की वजह से ब्रॉन स्ट्रोमैन की SummerSlam में हार होगीहर एक मुकाबले में किसी सुपरस्टार की जीत होती है वहीं कुछ सुपरस्टार्स को हार का सामना भी करना पड़ता है। समरस्लैम असल में WWE का बड़ा इवेंट है और इस इवेंट में अगर कोई सुपरस्टार मैच जीतता है तो उसके लिए ये बड़ी और यादगार चीज़ होगी। इस दौरान कुछ सुपरस्टार्स को जीत की काफी ज्यादा जरूरत है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें समरस्लैम में जीत की सख्त जरूरत है।5- WWE स्टार द फीन्ड.@AlexaBliss_WWE tried to wake up @BraunStrowman, but instead encountered a MONSTER!#SmackDown pic.twitter.com/kWqQNw1Gaq— WWE (@WWE) August 17, 2020द फीन्ड को समरस्लैम में जीत की सबसे ज्यादा जरूरत है। सुपर शोडाउन के पहले तक लग रहा था कि द फीन्ड को रोकना नामुमकिन होगा लेकिन एक 53 साल के दिग्गज ने उभरते हुए स्टार को पराजित कर दिया। इसके बाद से फीन्ड का पहले की तरह वर्चस्व नहीं रहा।उन्हें फिर पहले की तरह खतरनाक बनना होगा। इसके लिए उन्हें समरस्लैम में यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर कब्ज़ा करना होगा। इसके बाद वो अपनी शानदार टाइटल रैन से फिर डरावने बन सकते हैं। फैंस भी उन्हें यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में देखना चाहते हैं। ये भी पढ़ें:- WWE SummerSlam में ड्रू मैकइंटायर VS रैंडी ऑर्टन के मैच के 5 संभावित अंत