5 WWE दिग्गज जिन्होंने अपने करियर के पीक पर कंपनी को छोड़ा था

"स्टोन कोल्ड" स्टीव ऑस्टिन अपने अंतिम मैच से पहले एक धमाकेदार एंट्री करते हुए
"स्टोन कोल्ड" स्टीव ऑस्टिन अपने अंतिम मैच से पहले एक धमाकेदार एंट्री करते हुए

विंस मैकमैहन (Vince McMahon) का मानना है कि हर WWE सुपरस्टार का सपना होता है कि वह "ब्रास रिंग" पर अपना कब्जा कर सके। जिसका मतलब यह होता है कि वह सुपरस्टार अपने करियर के पीक पर पहुँच चुका है।

Ad

लेकिन अपने पसंदीदा सुपरस्टार को कंपनी से बाहर निकलते हुए देखना सभी फैंस के लिए चौंकाने वाला हो सकता है और तब जब वह अपने करियर की सबसे बड़ी सफलता का आनंद ले रहे हों। भले ही यह हेल्थ के वजह से, क्रिएटिव मतभेदों, और बेहतर प्रस्तावों के कारण हो सकता है, लेकिन मगर फैंस को जरूर दुख होता है। हालांकि सुपरस्टार को वही करना पड़ता है जो उनके लिए सबसे अच्छा होता है।

एक सुपरस्टार की सफलता के पीक की कोई सीमा नहीं होती, इसलिए हम उन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्होंने कंपनी छोड़ने से पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की। आइए नजर डालते हैं उन 5 सुपरस्टार्स पर जिन्होंने WWE को अपने करियर की पीक पर छोड़ दिया था।

#5 शॉन माइकल्स ने WrestleMania XIV के मेन-इवेंट के बाद WWE से संन्यास लिया

Ad

Wrestlemania 14 के मेन इवेंट में वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए शॉन माइकल्स और "स्टोन कोल्ड" स्टीव ऑस्टिन के बीच मैच हुआ था, जिसमें माइक टायसन गेस्ट रेफरी थे। ऑस्टिन उस समय के उभरते सुपरस्टार थे और वह वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीतने के कुछ ही पल दूर थे। ‘द हार्टब्रेक किड’ शॉन माइकल्स भी उस समय अपने करियर के पीक पर थे और यह उनके करियर के सर्वश्रेष्ठ मैच में से एक था। हालांकि उस साल Royal Rumble में शॉन माइकल्स की बैक में गंभीर चोट लगी थी।

उन्होंने इस मैच को बहुत दर्द में लड़ा और अंत में टायसन के दखल के कारण ऑस्टिन के हाथों अपने खिताब को गंवा दिया। इसके बाद माइकल्स WWE टीवी से तीन महीने के लिए गायब हो गए और बाद में ऑन-स्क्रीन अथॉरिटी फिगर के रूप में वापसी की। हालांकि उन्हें WWE में फिर से रेसलिंग करते देखने के लिए फैंस को चार साल इंतजार करना पड़ा।

#4 सीएम पंक

Ad

सीएम पंक का WWE में शानदार करियर रहा है। पंक ने WWE में कई रिकॉर्ड और चैंपियनशिप अपने नाम की हैं। पंक के करियर का पीक तब आया जब वह 434 दिनों तक के लिए वर्ल्ड चैंपियन थे। 2013 के Royal Rumble पे-पर-व्यू में द रॉक से बेवजह खिताब हारने के बाद भी वह WWE के टॉप फेस में से एक थे। उन्होंने अंडरटेकर, ब्रॉक लैसनर और द शील्ड के खिलाफ 3-ऑन-1 हैंडीकैप जीत हासिल की है। हालांकि कंपनी के साथ क्रिएटिव मतभेद के कारण Royal Rumble 2014 के बाद उन्होंने WWE को छोड़ दिया।

#3 ब्रॉक लैसनर

Ad

ब्रॉक लैसनर ने 2002 में WWE में डेब्यू किया था। लैसनर सबसे कम उम्र में WWE चैंपियन, किंग ऑफ द रिंग और Royal Rumble विजेता बने थे। उन्होंने कर्ट एंगल, द रॉक और द अंडरटेकर जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। 2003 के अंत में लैसनर ने WCW दिग्गज गोल्डबर्ग के खिलाफ ड्रीम मैच में सामना किया जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उस समय यह उनके करियर का पीक था। इन दोनों सुपरस्टार्स ने ही कंपनी को छोड़ दिया था और फैंस को भी बड़ा झटका लगा। इसके बाद लैसनर NFL के लिए रवाना हो गए और 8 साल तक रिंग में नहीं दिखाई दिए।

#2 ट्रिश स्ट्रेटस

Ad

ट्रिश स्ट्रेटस अब तक सबसे महान महिला WWE सुपरस्टार्स में से एक रही हैं। लीटा के साथ उन्होंने Raw को मेन इवेंट भी किया था और यह पहला मौका था जब Raw को विमेंस सुपरस्टार्स ने मेन इवेंट किया। 2006 के दौरान ट्रिश और मिकी जेम्स के साथ फ्यूड में शामिल थी और 448 दिनों के बाद Wrestlemania 22 में विमेंस टाइटल को गंवाना पड़ा था। ट्रिश ने 2006 में 7वीं बार विमेंस चैंपियनशिप को जीता और उसी रात WWE से संन्यास ले लिया था।

# 1 स्टीव ऑस्टिन

11 जून 2002 को, "स्टोन कोल्ड" स्टीव ऑस्टिन और ब्रॉक लैसनर के बीच WWE किंग ऑफ़ द रिंग क्वालीफाइंग मैच होना था जोकि नहीं हुआ। ऑस्टिन को मैच हारने के लिए बुक किया गया था और इसके बाद वो कंपनी से बाहर चले गए। उन्होंने आठ महीने बाद द रॉक के साथ लड़ने के लिए वापसी की लेकिन घुटने और गर्दन की कई चोटों के कारण Wrestlemania XIX में संन्यास ले लिया।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications