5 वर्तमान WWE Superstars जो एक से ज्यादा बार शादी कर चुके हैं 

कई WWE सुपरस्टार्स अपने करियर के दौरान एक से ज्यादा बार शादी कर चुके हैं
कई WWE सुपरस्टार्स अपने करियर के दौरान एक से ज्यादा बार शादी कर चुके हैं

WWE: WWE में मेंस और विमेंस सुपरस्टार्स साथ काम करते हैं। इसी वजह से सुपरस्टार्स का रिलेशनशिप में आना कोई नई बात नहीं है और ऐसा लंबे समय से होता हुआ आ रहा है। वर्तमान समय में WWE में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और बैकी लिंच (Becky Lynch) समेत कई जोड़ियां मौजूद हैं। WWE में जोड़ियां जरूर बनती हैं लेकिन कई जोड़ियां लंबे समय तक टिक नहीं पाती हैं।

Ad

आपको बता दें, कंपनी में द अंडरटेकर, रिक फ्लेयर जैसे बड़े लैजेंड्स एक से ज्यादा बार शादी कर चुके हैं। ऐसा लग रहा है कि यह WWE में ट्रेंड बन चुका है और इन दोनों लैजेंड्स की तरह कई ऐसे सुपरस्टार्स हुए हैं जो एक से ज्यादा बार शादी कर चुके हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 5 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जो कि एक से ज्यादा बार शादी कर चुके हैं।

5- WWE हॉल ऑफ फेमर ऐज

Ad

WWE हॉल ऑफ फेमर ऐज ने Royal Rumble 2020 के जरिए WWE में अपनी वापसी की थी। इससे पहले साल 2011 में सर्वाइकल स्पाइनल स्टेनोसिस नाम की बीमारी से ग्रसित होने की वजह से ऐज को रिटायरमेंट लेने के लिए मजबूर होना पड़ा था। आपको बता दें, ऐज अपने शुरुआती करियर में एलानाह मोर्ले के साथ रिलेशनशिप में थे जो कि ऐज के साथी सुपरस्टार वैल वेनिस की बहन थीं।

इस जोड़ी ने साल 2001 में शादी की थी और साल 2004 में इन दोनों का तलाक हो गया था। इसके कुछ महीनों बाद ऐज ने लिसा ऑर्टिज से शादी कर ली लेकिन वो जल्द ही लीटा के साथ स्कैंडल में फंस गए और एक साल बाद नवंबर 2005 में ही इन दोनों का तलाक हो गया था। जब ऐज ने साल 2011 में WWE छोड़ा था तो उनकी बेथ फीनिक्स से दोस्ती हो गई थी।

Ad

ऐज ने कंपनी छोड़ने के बाद भी बेथ फीनिक्स के साथ रिलेशनशिप जारी रखा। वहीं, बेथ को 5 साल तक डेट करने के बाद ऐज ने अक्टूबर 2016 में उनसे शादी कर ली थी। वर्तमान समय में ऐज और बेथ फीनिक्स की दो बेटियां हैं।

4- 14 बार के WWE वर्ल्ड चैंपियन रैंडी ऑर्टन

Ad

WWE सुपरस्टार रैंडी ऑर्टन ने सिंतबर 2007 में समांथा स्पेनो से शादी की थी और जुलाई 2008 में इस कपल के घर एक बेटी ने जन्म लिया। इसके बाद जून 2013 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके कुछ समय बाद WWE के एक इवेंट के दौरान ऑर्टन की किम मैरी कैसलर से मुलाकात हुई।

इस मुलाकात के बाद ऑर्टन ने किम से साल 2015 में शादी कर ली थी और इस कपल के घर एक बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम ब्रूकलिन रोज रखा गया। आपको बता दें, किम को पिछले रिलेशनशिप से तीन बेटे थे जिन्हें ऑर्टन ने स्वीकार कर लिया था।

3- वर्तमान WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर

Ad

WWE में आने से पहले शार्लेट ने रिकी जॉनसन नाम के एक शख्स से मई 2010 में शादी की थी। आपको बता दें, साल 2013 में शार्लेट के NXT में डेब्यू के तुरंत बाद ही उनका रिकी से तलाक हो गया था। इसी साल शार्लेट ने साथी रेसलर थॉमस लैटिमर से शादी की लेकिन अक्टूबर 2015 में इन दोनों ने तलाक ले लिया।

कुछ सालों से शार्लेट फ्लेयर के एंड्राडे के साथ रिलेशनशिप की खबरें सामने आ रही थी। जनवरी 2020 में इन दोनों ने सगाई कर ली थी और कुछ महीनों पहले ही उनकी शादी हुई। दोनों ही अलग-अलग प्रमोशन्स के लिए काम कर रहे हैं लेकिन उन्हें बढ़िया सफलता मिल रही है।

2- वर्तमान WWE सुपरस्टार बेथ फीनिक्स

Ad

बेथ फीनिक्स WWE हॉल ऑफ फेमर हैं और वह NXT में कमेंटेटर के रूप में काम कर चुकी हैं। आपको बता दें, बेथ फीनिक्स ने लोकप्रिय होने से पहले जोई नाइट नाम के एक साथी रेसलर से शादी की थी। जोई साल 2003 और 2005 में WWE में दिखाई दे चुके थे।

इस कपल ने साल 2010 में तलाक लेने का फैसला किया था और इसके एक साल बाद बेथ, ऐज के साथ रिलेशनशिप में आ गई थीं। बेथ फीनिक्स और ऐज साल 2016 में शादी करने के बाद से ही साथ हैं। उन्हें टीवी पर भी साथ देखा गया है।

1- पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर

Ad

ड्रू मैकइंटायर का यह WWE में दूसरा रन है और इस रन में उन्हें काफी सफलता मिली है। हालांकि, कंपनी में पहले रन के दौरान मैकइंटायर इतने बड़े सुपरस्टार नहीं हुआ करते थे और उसी दौरान उन्होंने साथी WWE सुपरस्टार टिफनी (टेरिन टेरल) से शादी की थी।

शादी के एक साल के अंदर ही मैकइंटायर ने साल 2011 में टेरिन से तलाक ले लिया था। वर्तमान समय में मैकइंटायर, कैटलिन फ्रोनैपफेल के साथ शादीशुदा हैं और आपको बता दें, WWE में दूसरे रन के लिए वापसी करने से पहले मैकइंटायर ने साल 2016 में कैटलिन से शादी की थी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications