समरस्लैम (SummerSlam) पीपीवी को WWE का एक अहम हिस्सा माना जा सकता है। सालों से इस इवेंट का आयोजन WWE कर रहा है। SummerSlam में कई सारे सुपरस्टार्स हिस्सा ले चुके हैं और इस इवेंट ने काफी दिग्गजों का करियर पूरी तरह से बदला है। इसके अलावा कुछ सुपरस्टार्स को अपने धमाकेदार मुकाबलों की वजह से फैंस द्वारा याद किया जाता है।He's baaaaaaaack!@RandyOrton kicks off #WWERaw RIGHT NOW! pic.twitter.com/cTlef3Ynt7— WWE (@WWE) August 10, 2021इस इवेंट में कुछ सुपरस्टार्स का पलड़ा काफी भारी रहा है और उन्होंने काफी बार SummerSlam में मैच लड़कर जीत दर्ज की है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 दिग्गज सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जो WWE के SummerSlam पीपीवी में सबसे ज्यादा मैच जीतने में सफल रहे हैं।4- रैंडी ऑर्टन और ब्रेट हार्ट (WWE SummerSlam में 7 जीत)Favourite wrestler as a kid:Bret HartFavourite wrestler now: Randy Orton pic.twitter.com/irs8EFADz5— Kevin Lock 🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿🇬🇧 (@KevinLo81891297) March 24, 2020रैंडी ऑर्टन और ब्रेट हार्ट ने SummerSlam पीपीवी में 7-7 मैच जीते हैं। दरअसल, ब्रेट हार्ट ने इस इवेंट में 11 मुकाबले लड़े हैं। इसमें से हार्ट ने 7 में जीत दर्ज की है जबकि 4 मुकाबलों में उन्होंने हार का सामना किया है। उन्होंने इस इवेंट में कई दिग्गजों का सामना किया और उन्हें हराया हुआ है। SummerSlam में वो अंतिम बार 2010 में दिखाई दिए थे जहां उन्होंने टीम WWE का साथ देकर टीम नेक्सस का सामना किया था। ब्रेट हार्ट को हमेशा ही अपने SummerSlam रिकॉर्ड की वजह से याद किया जाता है।रैंडी ऑर्टन ने SummerSlam में ब्रेट हार्ट के मुकाबले ज्यादा मैच लड़े हैं। दरअसल, उन्होंने अब तक पीपीवी में 15 मैच लड़े हैं और उन्हें 7 मुकाबलों में जीत मिली है। इस दौरान वो 7 मैच हारे हैं और एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला था। इस सुपरस्टार का रिकॉर्ड SummerSlam में साधारण रहा है। उन्होंने उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन उनका उतना खराब प्रदर्शन नहीं रहा है। इस सुपरस्टार ने SummerSlam में द अंडरटेकर, हल्क होगन, डेनियल ब्रायन, रोमन रेंस, कोफी किंग्सटन समेत कई सारे सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच लड़े हैं। वो अपने रिकॉर्ड को 2021 में बेहतर करना चाहेंगे। वो रिडल के साथ टीम बनाकर एजे स्टाइल्स और ओमोस को हराकर SummerSlam में अपने प्रदर्शन को सुधार सकते हैं।