WWE ने कुछ महीने पहले कोरोना वायरस महामारी की वजह से अपने बजट कम करने के लिए बहुत से रेसलर्स को रिलीज किया था। वर्तमान समय में कंपनी रॉ, स्मैकडाउन और NXT ब्रांड के सभी एपिसोड का आयोजन परफॉर्मेंस सेंटर में कर रही है। पिछले साल 2019 में भी कुछ रेसलर्स को रिलीज किया गया था।ये भी पढ़ें: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस से जुड़ी 5 बैकस्टेज कहानियां जो आपको जरूर जाननी चाहिएइस आर्टिकल में हम उन 5 बड़े रेसलर्स के बारें में बात करेंगे जिन्हें WWE ने 2019 में रिलीज किया था और इसके साथ ही हम यह भी बात करेंगे कि यह सभी सुपरस्टार्स अभी कहाँ है।5- टाय डिलिंजरpic.twitter.com/ksixchnkb9— SHAWN SPEARS ™️ (@Perfec10n) February 20, 2019टाय डिलिंजर को NXT ब्रांड और मेन रोस्टर में परफेक्ट 10 के नाम से भी जाना जाता था। इन्होंने मेन रोस्टर में 2017 में डेब्यू किया था। इन्होंने मेन रोस्टर में बहुत अच्छा काम किया था। इस दिग्गज सुपरस्टार को कंपनी ने पिछले साल 2019 के फरवरी महीने में रिलीज कर दिया था और इसके बाद इन्होंने AEW कंपनी ज्वाइन की। इस नई रेसलिंग कंपनी में इनका नाम शॉन स्पीयर्स है।ये भी पढ़ें: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस से जुड़ी 5 बैकस्टेज कहानियां जो आपको जरूर जाननी चाहिए4- पूर्व WWE सुपरस्टार ल्यूक हार्परpic.twitter.com/J5DvmKaHd7— Brodie Lee (@ThisBrodieLee) April 16, 2019पूर्व WWE सुपरस्टार ल्यूक हार्पर ने 2013 में द वायट फैमिली के सदस्य के रूप में NXT ब्रांड में डेब्यू किया था। इन्होंने अपने रेसलिंग करियर में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप भी अपने नाम की थी। ल्यूक हार्पर बहुत काबिल सुपरस्टार है लेकिन इन्हें विंस की कंपनी में कभी भी लगातार बड़ा पुश नहीं दिया गया और पिछले साल 2019 के दिसंबर महीने में इन्हें कंपनी ने रिलीज कर दिया। इस समय यह AEW का हिस्सा है और इनका रिंग में नाम ब्रॉडी ली है।ये भी पढ़ें: 5 रियल लाइफ WWE कपल जिन्होंने कभी एक स्टोरीलाइन में साथ काम नहीं किया