WWE में काम करने वाले ज्यादातर सुपरस्टार्स के नाम कंपनी खुद बदलती है। WWE अक्सर अपनी कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति को एक अनोखा नाम देने की कोशिश करता है। इसका बड़ा कारण ये है कि कभी-कभी सुपरस्टार्स के नाम उनके कैरेक्टर पर सूट नहीं करते हैं। इस वजह से WWE उन्हें गिमिक के अनुसार नाम देता है और इससे सुपरस्टार का कद बढ़ता है।कई सारे सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्हे अपने अनोखे नाम से सफलता मिली है। द रॉक, ट्रिपल एच और द अंडरटेकर समेत कई अन्य स्टार्स को अपने असल नाम की वजह से नहीं बल्कि WWE में दिए गए नाम की वजह से जाना जाता है। Let's keep up this momentum https://t.co/AsVJwpgg9R— Isaiah Swerve Scott (@swerveconfident) July 31, 2020ये भी पढ़ें:- 3 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने सिर्फ एक दिन तक ही WWE चैंपियनशिप को अपने पास रखाइसके बावजूद WWE हर एक सुपरस्टार का नाम नहीं बदलता। शार्लेट, ब्रॉक लैसनर और रैंडी ऑर्टन जैसे कई स्टार्स है, जिन्हे अपने असली नाम की वजह से ही सफलता मिली है। खैर, WWE में कुछ ऐसे स्टार्स है, जिनपर WWE नेम के बजाय अपना असली नाम सूट करता। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 WWE स्टार्स के बारे में जिन्हें वर्तमान नाम के बजाय अपने असली नाम का उपयोग करना चाहिए था। 5- WWE NXT स्टार ईशा स्कॉटThe entrance needed a lil sum sum 💥💫🌟🌠 pic.twitter.com/4iQyviWGka— Isaiah Swerve Scott (@swerveconfident) July 31, 2020ईशा स्कॉट इस समय NXT और 205 लाइव ब्रांड में काम करते हैं। इस स्टार को NXT ब्रेकआउट टूर्नामेंट की मदद से WWE में आने का मौका मिला।कंपनी ने उनके पुराने नाम शेन स्ट्रीकलैंड का उपयोग नहीं किया। अगर उनके WWE नाम और असल नाम को देखा जाए तो उनके गिमिक पर असली नाम पूरी तरह सूट करता है। अगर ईशा को अपना रियल नाम का उपयोग करने का मौका मिलता तो वो काफी ज्यादा प्रभाव डाल पाते। अभी उनके करियर की शुरुआत ही हुई है और देखना होगा कि भविष्य में वो ईशा स्कॉट नाम से ही सफल होते हैं या नहीं। ये भी पढ़ें:- WWE के 3 पूर्व चैंपियंस जिन्होंने AEW या इम्पैक्ट रेसलिंग में चैंपियनशिप जीती है