पूर्व WWE चैंपियन का 50 साल के दिग्गज ने बनाया मजाक, एक बार फिर होगी पुरानी दुश्मनी की शुरुआत?

WWE सुपरस्टार ने पूर्व WWE चैंपियन का मजाक उड़ाया है
WWE सुपरस्टार ने पूर्व चैंपियन का मजाक उड़ाया है

Bobby Lashley & MVP: WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) कभी द हर्ट बिजनेस (The Hurt Business) का अहम हिस्सा थे। वह उसके लीडर थे जबकि एमवीपी (MVP) उसको मैनेज किया करते थे। 2022 में यह ग्रुप टूट गया था और अब MVP ने बॉबी को खास संदेश भेजा है।

Ad

MVP ने 2022 में बॉबी लैश्ले को धोखा देकर ओमोस का साथ देना शुरू कर लिया था। ओमोस और MVP पिछले काफी समय से रिंग से दूर हैं। ओमोस आखिरी बार इस साल मेंस Royal Rumble मैच में नज़र आए थे जहां उन्हें ब्रॉन ब्रेकर ने एलिमिनेट किया था।

MVP ने हाल में सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बॉबी के साथ-साथ फैंस को भी अपने धोखे की याद दिलाई। उन्होंने इस पोस्ट में गीत के जरिए बॉबी के करियर का मजाक बनाया है। इस गीत का नाम "फॉल माइटी" है जोकि बॉबी के निकनेम ऑलमाइटी से मेल खाता है। 50 साल के दिग्गज ने इसके जरिए लैश्ले के ECW चैंपियन वाले समय की बात की है।

उन्होंने इस बात का भी मजाक बनाया है कि उनके पास सर पर बाल नहीं हैं। इस पोस्ट को देखकर लग रहा है जैसे बॉबी को WrestleMania के समय सिर्फ द फाइनल टेस्टामेंट से ही खतरा नहीं है।MVP ने ओमोस का WrestleMania 38 के बाद भी साथ दिया था। यह दोनों बॉबी से Hell In A Cell में हुए हैंडीकैप मैच के दौरान हार गए थे। इस समय कोई नहीं जानता है कि MVP और ओमोस कब वापस WWE टीवी पर नजर आएंगे।

Ad

क्या WWE WrestleMania XL में वापस आएंगे MVP?

MVP ने यह पोस्ट जानबूझकर किया है या इसे महज इत्तेफाक माना जाए यह कोई नहीं बता सकता है। बॉबी के पास इस समय WrestleMania में कोई मैच नहीं है। ऐसे में क्या MVP अपनी रिटायरमेंट से पहले मैच लड़ने के प्रयास में इस तरह का पोस्ट कर रहे हैं। MVP अगर चाहें तो फिर से दूसरा ग्रुप तैयार कर सकते हैं। शेल्टन बेंजामिन तो WWE का हिस्सा नहीं हैं लेकिन सेड्रिक एलेक्जेंडर अब भी कंपनी के साथ हैं। वह अशांते अडोनिस के साथ टैग टीम बनाने की तरफ इशारा कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications