Best Surprise Returns 2024: साल 2024 अभी तक WWE के लिए शानदार रहा है। फैंस को लगभग हर प्रीमियम लाइव इवेंट में बड़े तोहफे देखने को मिले हैं। कुछ स्टार्स ने वापसी कर धमाल मचाया। WWE यूनिवर्स ने भी इसका लुत्फ उठाया। अपने काम से ट्रिपल एच (Triple H) और उनकी टीम ने अभी तक खूब वाहवाही लूटी है। अब ये साल लगभग समाप्ति की ओर है। ऐसे में कुछ चीजें हैं जिनके बारे में बात जरूर होगी। लिस्ट में बेस्ट सरप्राइज रिटर्न भी है। WWE ने इसके बारे में जानकारी दे दी है। इस आर्टिकल में हम साल 2024 के छह बेस्ट सरप्राइज रिटर्न के बारे में बात करेंगे।#1 WWE SmackDown में पॉल हेमन की एंट्रीपिछले महीने 22 नवंबर को हुआ SmackDown का एपिसोड जबरदस्त रहा। मेन इवेंट में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के ब्लडलाइन का सैगमेंट हुआ था। सिकोआ ने पहले अपनी बात रखी। रोमन इसके बाद कुछ कहने वाले थे लेकिन अचानक पॉल हेमन ने वापसी की। उनकी आवाज सुनते ही सभी अपनी जगह से खड़े हो गए थे। जून, 2024 के बाद से पहली बार वो WWE टीवी पर नज़र आए। उनके इस सरप्राइज रिटर्न को फैंस का खूब समर्थन मिला था।#2 WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने मचाया था बवालWrestleMania XL में कोडी रोड्स के खिलाफ हार के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर चले गए थे। उनकी गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन की काया पलट दी। इसके बाद SummerSlam 2024 में रेंस ने वापसी कर सिकोआ के ऊपर अटैक किया। रोमन की ये एंट्री भी धमाकेदार थी। उनकी वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब व्यूज प्राप्त किए थे। उनका एंट्रेंस म्यूजिक सुनते ही फैंस खुशी से उछल पड़े थे।#3 WWE WrestleMania XL में द अंडरटेकर का दिखा था जलवाWrestleMania XL नाईट 2 में रोमन रेंस ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड की थी। मुकाबले में काफी बवाल मचा था। जॉन सीना और द रॉक ने भी मैच में एंट्री की। रॉक को धराशाई करने के लिए अंडरटेकर आए। अचानक उनका एंट्रेंस म्यूजिक बजा और अंधेरा छा गया। कुछ देर बाद जब लाइट ऑन हुई तो वो रिंग में खड़े थे। ये सभी के लिए बेस्ट मोमेंट था।#4 WWE WrestleMania XL के बाद Raw में आए थे द रॉक View this post on Instagram Instagram PostWrestleMania XL के बाद Raw का पहला एपिसोड धमाकेदार रहा था। कोडी रोड्स के सैगमेंट में द रॉक ने दखलअंदाजी की। इसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था। उनकी सरप्राइज एंट्री को भी जबरदस्त पॉप मिला था। रॉक ने कहा था कि कोडी के साथ उनकी राइवलरी अभी खत्म नहीं हुई है और वो बहुत जल्द उनके लिए वापसी करेंगे। अब देखना होगा कि कोडी और द ग्रेट वन के बीच सिंगल्स मैच कब होता है। #5 WWE Bad Blood में जिमी उसो ने दिया था रोमन रेंस का साथWrestleMania XL के बाद SmackDown के पहले एपिसोड में सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ मिलकर जिमी उसो के ऊपर अटैक किया था। इसके बाद से WWE टीवी पर जिमी नज़र नहीं आए थे। अक्टूबर, 2024 में हुए Bad Blood इवेंट में रोमन रेंस और कोडी रोड्स का मुकाबला जेकब फाटू और सोलो सिकोआ से हुआ था। मुकाबले में जिमी ने अचानक आकर फैंस को सरप्राइज दिया था। जिमी की वापसी को भी खूब सराहना मिली थी। #6 WWE Raw में आए थे जॉन सीनाWrestleMania XL के बाद Raw के पहले एपिसोड में अचानक जॉन सीना ने आकर फैंस को सरप्राइज दिया था। उन्हें देखकर भी सभी खुश हो गए थे। उनके आने की उम्मीद किसी ने नहीं की थी। सीना ने द मिज़ और आर-ट्रुथ के साथ मिलकर जजमेंट डे के खिलाफ सिक्स-मैन टैग टीम मैच में जीत हासिल की थी। जॉन की इस एंट्री को भी फैंस का जबरदस्त सपोर्ट मिला था।