6 पूर्व और मौजूदा WWE Superstars जिन्होंने 2022 में सगाई की है

..
कुछ सुपरस्टार्स ने की नई शुरुआत
कुछ सुपरस्टार्स ने की नई शुरुआत

WWE: WWE सुपरस्टार्स पूरी दुनिया में बहुत ही प्रसिद्ध होते हैं। अब सोशल मीडिया के कारण उनकी जिंदगी पर भी सभी की नज़रें होती हैं। सुपरस्टार्स की निजी जिंदगी भी इससे दूर नहीं रह पाती और उनके साथ जुडने वाला शख्स खुद ही फैंस की नज़र में आ जाता है। स्टार्स अपने करियर के साथ निजी जिंदगी में भी नई शुरुआत करते हैं।

Ad

कुछ सुपरस्टार्स ने इसी साल अपने नए रिश्ते की शुरुआत की है, वहीं कुछ स्टार्स ने हाल ही में शादी की घोषणा की है। शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस ने इस साल शादी की है। खैर, इस आर्टिकल में हम 6 पूर्व और मौजूदा WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने 2022 में सगाई की है।

6- मौजूदा WWE बैकस्टेज इंटरव्यूअर साराह स्क्राइबर

Ad

साराह स्क्राइबर बैकस्टेज इंटरव्यूअर के रूप में WWE के साथ लंबे समय से जुड़ी हैं। कंपनी में आने के बाद वह काफी प्रसिद्ध हो गई हैं और उन्होंने साल की शुरुआत में चैड डंबर के साथ अपनी इंगेजमेंट की जानकारी दी थी। हालांकि, स्क्राइबर ने अपने रिश्ते को शुरू से ही काफी प्राइवेट रखा था।

इंगेजमेंट के पहले दोनों कब से साथ हैं, इस बारे में कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। स्काइबर ने इस खास पल की फोटोज को सभी के साथ साझा किया, जिसके बाद बहुत से पूर्व और मौजूदा WWE सुपरस्टार्स ने उन्हें बधाई भी दी। स्क्राइबर इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने पार्टनर के साथ काफी खुश नज़र आ रही थीं ।

5- पूर्व WWE सुपरस्टार चैंपियन अलिसिया फॉक्स

Ad

अलिसिया फॉक्स आखिरी बार WWE रिंग में तब दिखाई दी थीं, जब उन्होंने जनवरी में हुए Royal Rumble 2022 प्रीमियम लाइव इवेंट में भाग लिया था। फॉक्स अब रेसलिंग इंडस्ट्री से दूरी बना चुकी हैं। विमेंस Royal Rumble मैच के बाद अलिसिया ने सोशल मीडिया को भी अलविदा कह दिया था।

फिलहाल अलिसिया फॉक्स अपनी निजी जिंदगी पर पूरा ध्यान दे रही हैं। फॉक्स ने साल की शुरुआत में अपने चाहने वालों के साथ इंगेजमेंट की खबर साझा की थी। इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए पता चला था कि पूर्व डीवाज चैंपियन ने अपने म्यूजीशियन पार्टनर माइकल फ़िजगेराल्ड के साथ सगाई कर ली है।

#4&3- मैंडी रोज और पूर्व WWE सुपरस्टार टीनो सबेटेली

Ad

मैंडी रोज ने NXT में वापसी के बाद बहुत ही जबरदस्त प्रदर्शन किया है। टॉक्सिक अट्रेक्शन लीडर का NXT ब्रांड की विमेंस डिवीजन पर दबदबा बना हुआ है। हाल ही में उन्होंने विमेंस चैंपियन के रूप में एक साल पूरा किया है। NXT स्टार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बहुत ही सजग रहती हैं।

बहुत ही कम लोगों जानते हैं कि मैंडी रोज पूर्व NXT सुपरस्टार टीनो सैबटेली के साथ रिलेशनशिप में हैं। रोज और टीनो ने लंबे समय तक अपने संबंध को छुपाकर रखा था। साल 2018 में पहली बार दोनों का रिश्ता सामने आया था। इस साल की शुरुआत में दोनों ने अपनी इंगेजमेंट की घोषणा की थी।

2&1- ब्रे वायट और पूर्व WWE अनाउंसर जोजो ऑफरमैन

Ad

पूर्व WWE चैंपियन ब्रे वायट ने हाल ही में स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन (WWE) में वापसी की है। ब्रे अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। कुछ ही समय पहले जोजो ऑफरमैन ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए ब्रे वायट के साथ इंगेजमेंट की जानकारी साझा की। ब्रे और जोजो के दो बच्चे भी हैं।

जोजो ऑफरमैन और ब्रे वायट एक-दूसरे से WWE में ही मिले थे। जोजो अंतिम बार WWE के पहले विमेंस प्रीमियम लाइव इवेंट Evolution की अनाउंसर के रूप में दिखी थीं। साल 2021 में दोनों को रिलीज कर दिया गया था। ब्रे ने हाल ही में वापसी के बाद पूर्व NXT सुपरस्टार एलए नाइट के साथ अपनी पहली स्टोरीलाइन की शुरुआत की है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications