Roman Reigns: WWE के अगले इवेंट मनी इन द बैंक (Money in the Bank) 2023 के आयोजन में अब 24 घंटे से भी कम समय रह गया है। इस इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) & सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) टैग टीम मैच में अपने भाइयों द उसोज़ (The Usos) का सामना करने वाले हैं। देखा जाए तो रोमन रेंस के मैचों में अक्सर दखल देखने को मिलता है।इस मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही होने की उम्मीद लग रही है। हालांकि, यह देखना रोचक होगा कि मैच में दखल का इन दोनों में से कौन सी टीम फायदा उठा पाती है। इस आर्टिकल में हम 6 ऐसे WWE Superstars का जिक्र करने वाले हैं जो कि Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस के मैच में दखल दे सकते हैं।6- WWE दिग्गज Paul Heyman Money in the Bank 2023 में Roman Reigns के मैच में दखल दे सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postद उसोज़ के द ब्लडलाइन छोड़ने की वजह से इस वक्त पॉल हेमन के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी आ चुकी है। पॉल हेमन Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस & सोलो सिकोआ vs द उसोज़ के मैच के दौरान रिंगसाइड पर मौजूद रहने वाले हैं। अब पॉल हेमन को ही यह सुनिश्चित करना होगा कि रोमन रेंस यह टैग टीम मैच नहीं हारे।यही कारण है कि पॉल हेमन Money in the Bank 2023 में द ब्लडलाइन सिविल वॉर टैग टीम मैच में दखल देकर रोमन रेंस & सोलो सिकोआ को जीत दिलाने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि, अगर पॉल हेमन दखल देने के बावजूद रोमन को जीत नहीं दिला पाते हैं तो ट्राइबल चीफ का उनपर गुस्सा फूट सकता है। संभव यह भी है कि इस वजह से रोमन रेंस और पॉल हेमन के रिश्ते में दरार आ सकती है।5 & 4- WWE सुपरस्टार्स Kevin Owens & Sami ZaynPublic Enemies Podcast@TheEnemiesPE3Sami Zayn and Jey Uso together again…My dawg 🥹5991419Sami Zayn and Jey Uso together again…My dawg 🥹 https://t.co/bQ3npbMqwnअनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियंस केविन ओवेंस & सैमी ज़ेन का इस वक्त रोमन रेंस के साथ फिउड समाप्त हो चुका है। हालांकि, ये दोनों सुपरस्टार्स अभी भी ट्राइबल चीफ के दुश्मन बने हुए हैं। यही नहीं, सैमी ज़ेन के मन में आज भी जे उसो के लिए सॉफ्ट स्पॉट मौजूद है।इस वजह से ऐसा लग रहा है कि अगर टैग टीम मुकाबले के दौरान द उसोज़ की मुश्किलें बढ़ती हैं तो सैमी ज़ेन उनकी मदद करने के लिए केविन ओवेंस के साथ वहां आ सकते हैं। इसके बाद केविन ओवेंस & सैमी ज़ेन द्वारा रोमन रेंस & सोलो सिकोआ पर जबरदस्त हमला देखने को मिल सकता है। इस स्थिति में रोमन रेंस & सोलो सिकोआ के मैच हारने की संभावना काफी बढ़ जाएगी।3, 2,1 - WWE फैक्शन Brawling Brutes (Sheamus, Ridge Holland & Butch) View this post on Instagram Instagram PostWWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ ने हाल ही में द ब्रॉलिंग ब्रूट्स के साथ दुश्मनी मोल ली थी और यह चीज़ Money in the Bank 2023 में द ब्लडलाइन पर भारी पड़ सकती है। बता दें, पिछले हफ्ते SmackDown में सोलो सिकोआ ने रिज हॉलैंड पर हमला करते उन्हें काफी चोट पहुंचाई थी। यही नहीं, सोलो सिकोआ ने मेन इवेंट में शेमस का बुरा हाल करते हुए उन्हें हराया था।ब्रॉलिंग ब्रूट्स अभी तक इस चीज़ का सोलो सिकोआ से बदला नहीं ले पाए हैं। इस फैक्शन के पास Money in the Bank 2023 में बदला लेने का शानदार मौका होगा। इस बात की काफी संभावना है कि ब्रॉलिंग ब्रूट्स सिविल वॉर टैग टीम मैच के दौरान दखल देकर द उसोज़ को रोमन रेंस & सोलो सिकोआ के खिलाफ जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।