जुलाई 2021 की शुरुआत हो गई है और WWE इस महीने को खास बनाना चाहेगा। अबतक 2021 शानदार साबित हुआ है। इस वजह से सभी उम्मीद कर रहे हैं कि यह महीना भी खास रहेगा। हर महीने कई सारे WWE सुपरस्टार्स के जन्मदिन आते हैं। जुलाई के महीने में कुछ सुपरस्टार्स का जन्म हुआ था। View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)ये भी पढ़ें:- WWE Thunderdome में हुए सभी पीपीवी और इनमें मिले नए चैंपियंस की पूरी लिस्ट: Roman Reigns कब बने थे चैंपियन?WWE सभी सुपरस्टार्स के जन्म दिवस पर खास पोस्ट करते हुए उन्हें बधाई देता है। इस महीने के अंदर कुछ WWE सुपरस्टार्स का बर्थडे आने वाला है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 9 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिनका जन्मदिन जुलाई के महीने में आता है।- WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (12 जुलाई) View this post on Instagram A post shared by Brock lesnar (@brock._.lesnar)ब्रॉक लैसनर को WWE इतिहास के सबसे शानदार सुपरस्टार्स में गिना जाएगा। उन्होंने WWE में अपनी ताकत और शानदार रेसलिंग स्किल्स से सभी का ध्यान खींचा है। वो इस समय कंपनी का हिस्सा नहीं है लेकिन जल्द ही उनकी वापसी हो सकती है। उनका जन्म 12 जून 1977 को वेबस्टर, साऊथ डकोटा में हुआ था।वो बचपन में प्रोफेशनल रेसलर नहीं बनना चाहते थे। इसके बावजूद बाद में उन्होंने इसे अपना करियर बनाया। लैसनर ने WWE के अंदर 2002 में शानदार तरीके से डेब्यू किया था। इसी साल वो चैंपियन भी बन गए थे। देखा जाए तो लैसनर ने आते ही सभी का ध्यान खींचा था। उन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी टॉप चैंपियनशिप अपने नाम की है।ये भी पढ़ें:- WWE दिग्गज को Money in the Bank मैच में Brock Lesnar के साथी ने दिया था धोखा, फैंस भी हो गए थे हैरानउन्होंने WWE में कई सारे कीर्तिमान रचे हैं। इस दिग्गज ने 5 बार WWE चैंपियनशिप और 3 बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती है। इसके अलावा वो द अंडरटेकर को WrestleMania में हराने वाले पहले सुपरस्टार थे। वो अपने निजी जीवन को WWE से अलग रखते हैं और ऐसे में वो अपने परिवार के साथ खास मौके को सेलिब्रेट कर सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।