Real Life Member Big Statement About Roman Reigns: WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस (Roman Reigns) को ट्रिपल थ्रेट मैच में सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स सामने आईं, जिसमें कहा गया कि ब्लडलाइन अब ऑफिशियल तौर पर खत्म हो गई है। एक रियल-लाइफ ब्लडलाइन मेंबर ने अब बड़ा बयान दिया है। शायद इसके बारे में जानकर फैंस को खुशी मिलेगी।Sportskeeda Wrestling के सीनियर एडिटर बिल एप्टर ने इस बार अफा जूनियर से बात की। आपको बता दें 40 साल के अफा जूनियर दिवंगतर अफा के बेटे हैं। उन्होंने 2006 से 2009 तक WWE में मनू के तौर पर भी काम किया। अफा जूनियर ने ब्लडलाइन के अंत को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि ये फैक्शन कभी खत्म नहीं होगा उन्होंने फ्यूचर में इसके टॉप पर रहने की बात भी कही। अफा के अनुसार,ब्लडलाइन का कभी अंत नहीं होगा। ब्लडलाइन कहीं नहीं जा रही है। हम हमेशा टॉप पर बने रहेंगे। जहां तक पॉल हेमन की बात है तो वो एक सांप हैं। हम देखेंगे कि आगे क्या होता है। हेमन हमारे बहुत करीब थे। हालांकि, उन्होंने अपना काम बखूभी निभाया। उन्हें जो चाहिए था वो मिल गया। मैं आपसे वादा करता हूं कि अब हेमन पर पूरी तरह से कहर बरपाने वाले हैं।WWE Raw में हुआ तगड़ा बवालRaw के लेटेस्ट एपिसोड का अंत बहुत ही जबरदस्त अंदाज में हुआ। मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस और पॉल हेमन आए। दोनों ने अपनी बात रखी। सीएम पंक ने आकर रॉलिंस पर अटैक किया। हालांकि, बाद में उनके ऊपर रॉलिंस ही भारी पड़ गए। रोमन रेंस ने एंट्री कर रॉलिंस पर हमला किया। वो पॉल हेमन को स्पीयर मारने गए लेकिन ब्रॉन ब्रेकर ने उन्हें ही स्पीयर लगा दिया। ब्रेकर ने इसके बाद पंक और रोमन की हालत खराब की। आगे जाकर हेमन, रॉलिंस और ब्रेकर साथ काम करते हुए दिखेंगे। वहीं रोमन और पंक साथ मिलकर काम कर सकते हैं। Backlash 2025 का आयोजन 10 मई को होगा। वहां पर रोमन रेंस और सीएम पंक का मुकाबला सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर के साथ हो सकता है। View this post on Instagram Instagram Post