WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स (AJ Styles) की नई डील को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। एजे स्टाइल्स ने WWE के साथ दोबारा कॉन्ट्रैक्ट साइन करने में बिल्कुल भी देरी नहीं की। अब नई डील के साथ कंपनी में एजे स्टाइल्स नजर आ रहे हैं। डेव मैल्टजर ने सबसे पहले इस बात का खुलासा किया था। हालांकि अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि एजे स्टाइल्स ने कितने साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।WWE के साथ एजे स्टाइल्स ने नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कियाफाइटफुल सलेक्ट ने भी अपनी रिपोर्ट में इस बारे में पूरी जानकारी दे दी। रिपोर्ट के अनुसार एजे स्टाइल्स ने मल्टी ईयर डील WWE के साथ साइन की है। वैसे एजे स्टाइल्स का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने में अभी थोड़ा वक्त बचा था। WWE नहीं चाहता था कि एजे स्टाइल्स किसी अन्य कंपनी से इस बारे में बात करें। इस वजह से ही WWE ने एजे स्टाइल्स के साथ पहले डील साइन कर ली।Sean Ross Sapp of Fightful.com@SeanRossSappAJ Styles has re-signed with WWE. Fightful Select has confirmed the story, which was mentioned recently on Wrestling Observer Radio.We're told this is a "big money deal" and have details on that on FightfulSelect.com for subscriberspatreon.com/posts/6291221712:30 PM · Feb 23, 20223964446AJ Styles has re-signed with WWE. Fightful Select has confirmed the story, which was mentioned recently on Wrestling Observer Radio.We're told this is a "big money deal" and have details on that on FightfulSelect.com for subscriberspatreon.com/posts/62912217 https://t.co/v87Xw9gD4Wरिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि एजे स्टाइल्स ने करीब 3 मिलियन डॉलर पर ईयर की डील साइन की है। इसके अलावा भी उनके कॉन्ट्रैक्ट में काफी बदलाव किए गए हैं। एजे स्टाइल्स ने साल 2016 के Royal Rumble इवेंट में WWE में डेब्यू किया था। इसके बाद WWE ने उन्हें काफी अच्छा पुश दिया। एजे स्टाइल्स ने कभी इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। एजे स्टाइल्स का WWE चैंपियनशिप रन भी काफी शानदार रहा।एजे स्टाइल्स WWE में कई बड़े दिग्गजों का सामना कर चुके हैं। इस समय भी रेड ब्रांड में वो जबरदस्त काम कर रहे हैं। सिंगल रन एजे स्टाइल्स का WWE में अभी तक काफी अच्छा रहा। फैंस ने भी हमेशा एजे स्टाइल्स को खास अंदाज में सपोर्ट किया। इस समय वो टाइटल पिक्चर में नहीं है लेकिन WWE द्वारा जल्द ही उन्हें बड़ा पुश दिया जा सकता है। स्टाइल्स ने नई डील भी साइन कर ली है तो जरूर उनके लिए WWE ने बड़ा प्लान तैयार किया होगा। कहा जा रहा है कि इस साल मेनिया में एजे स्टाइल्स और ऐज का मुकाबला हो सकता है।