SmackDown की वजह से एजे स्टाइल्स ने अपनी जिंदगी का खास लम्हा गंवाया, गुस्सा हुए पूर्व चैंपियन

Enter caption

कुछ महीने पहले दो बार के पूर्व WWE चैंंपियन एजे स्टाइल्स स्मैकडाउन में आ गए थे। इससे पहले एजे स्टाइल्स रॉ में परफॉर्म कर रहे थे। मई में एजे स्टाइल्स स्मैकडान में आकर डेनियल ब्रायन को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली थी। हालांकि बाद में वो जैफ हार्डी के खिलाफ इस चैंपियनशिप को हार गए थे। स्मैकडाउन में आने के बाद कुछ नुकसान भी एजे स्टाइल्स को उठाना पड़ा, जिस वजह से वो नाखुश हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी जिंदगी का एक खास इवेंट था जिसमें वो शामिल नहीं हो पाए थे।

Ad

ये भी पढ़ें: SmackDown को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई, ये खबर सुनकर विंस मैकमैहन को मजा जरूर आएगा

एजे स्टाइल्स हुए गुस्सा

रेसलिंग ऑब्जर्वर रेडियो के डेव मैल्टजर के अनुसार एजे स्टाइल्स के बेटे का फुटबॉल गेम था। ये सेशन फ्राइडे नाइट को होता है। इसी दिन स्मैकडाउन होती है। एजे स्टाइल्स अपने बेटे के इवेंट में नहीं जा पाए। जिस वहस से वो काफी गुस्सा हो गए थे। दरअसल WWE ठंडरडोम की शुरूआत भी स्मैकडाउन के इसी दिन वाले एपिसोड से हुई थी। इस कारण एजे स्टाइल्स को शो में रहना भी जरूरी था।

एजे स्टाइल्स ने इससे पहले कई इंटरव्यू में ये बात कही कि अपने बेटे को फुटबॉल खेलते हुए वो देखना चाहते हैं और उन्हें काफी अच्छा लगता है। पिछले महीने ही उनके बेटे के फुटबॉल गेम ज्यादा हुए थे। एजे स्टाइल्स इस बात से नाखुश नजर आए।

youtube-cover
Ad

दरअसल कुछ महीने पहले WWE के शो टेप हो रहे थे। जिस वजह से एजे स्टाइल्स को बेटे के पास जाने का टाइम मिल जाता था। लेकिन अब WWE के शो लाइव हो रहे हैं। जिस वजह से वो नहीं जा पाते हैं। एजे स्टाइल्स शो छोड़कर जा नहीं सकते हैं। इस बात को लेकर आपत्ति भी जताई है।

WWE में एजे स्टाइल्स का बहुत बड़ा नाम है। बहुत ही कम सालों में काफी विख्यात रेसलर वो हो गए है। खासतौर पर स्मैकडाउन में उन्हें बहुत सफलता मिली है। एक वक्त था जब स्मैकडाउन फॉक्स पर नहीं था। और स्मैकडाउन में बड़े सुपरस्टार नहीं थे। लेकिन एजे स्टाइल्स अकेले दम पर इस शो की व्यू्अरशिप लाते थे। अब भी स्मैकडाउन का बड़ा चेहरा एजे स्टाइल्स बने हुए हैें। इस वक्त जैफ हार्डी के साथ वो फ्यूड में है। इस स्टोरीलाइन में काफी मजा आ रहा है। एजे स्टाइल्स और जैफ हार्डी अच्छे मैच दे चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Smackdown के मेन इवेंट में रोमन रेंस के दमदार प्रदर्शन की फैंस ने की जमकर तारीफ

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications