WWE दिग्गज ने 4 महीने बाद की धमाकेदार वापसी, अपने फैक्शन के साथ मचाया जबरदस्त बवाल

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर आई बड़ी खबर
WWE सुपरस्टार को लेकर आई बड़ी खबर

AJ Styles: WWE Draft 2023 की शुरूआत स्मैकडाउन (SmackDown) में हो गई है। 2 बार के WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स (AJ Styles) ने इस बार धमाकेदार वापसी की। अपने फैक्शन के साथ वो नज़र आए। उन्हें देखकर फैंस खुश हो गए थे। अलग ही इनर्जी के साथ वो इस बार रिंग में दिखे।

Ad

WWE Draft 2023 का तीसरा राउंड जबरदस्त रहा। कुछ चौंकाने वाली चीजें यहां देखने को मिली। पिछले चार महीने से इंजरी के कारण एजे स्टाइल्स रिंग से बाहर चल रहे थे। इस राउंड में एजे स्टाइल्स को उनके फैक्शन के साथ ब्लू ब्रांड में ड्राफ्ट किया गया। ये कंपनी ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया।

Ad

पूर्व WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स ने गुड ब्रदर्स और मीचीन के साथ धमाकेदार एंट्री की। ओसी के अन्य सदस्यों ने वाइकिंग रेडर्स के ऊपर अटैक किया। इस दौरान एजे टर्नबकल पर बैठे हुए थे। स्टाइल्स ने अंत में आईवार पर फिनॉमिनल फोरआर्म लगाया।

क्या WWE SmackDown में Roman Reigns को टक्कर देंगे AJ Styles?

खैर स्टाइल्स ने वापसी कर ली है ये अच्छी खबर है। उनकी वापसी को लेकर कुछ रिपोर्ट्स में खबर सामने आ रही थी। एजे इससे पहले अपने फैक्शन के साथ Raw में काम कर रहे थे। अब वो ब्लू ब्रांड में जलवा दिखाएंगे। ब्लू ब्रांड में जाने के बाद उनके कुछ अच्छे मुकाबले भी देखने को मिलेंगे। द ब्लडलाइन को वो चुनौती दे सकते हैं। रोमन रेंस को वो सिंगल्स मुकाबले में टक्कर दे सकते हैं। WrestleMania 39 का हिस्सा भी इस बार स्टाइल्स नहीं थे। अब उनकी वापसी से कंपनी को भी फायदा होगा। WWE ने भी उनके लिए कुछ धमाकेदार प्लान तैयार जरूर किया होगा। फिलहाल तो ये देखना होगा कि आगे उनके फैक्शन की राइवलरी किसके साथ रहेगी।

6 मई को Backlash प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन होगा। इसके बाद कई चीजें क्लियर हो जाएंगी। ट्रिपल एच ने कहा था कि इस इवेंट के बाद ही सभी अपने-अपने ब्रांड में काम करेंगे। फिलहाल तो सभी की नजरें Backlash इवेंट पर होंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications