4 मशहूर सेलेब्रिटी जिन्हें पूर्व WWE सुपरस्टार Paige डेट कर चुकी हैं

Ujjaval
पेज कुछ सेलेब्रिटी को डेट कर चुकी हैं (Photo: Alberto Del Rio & Saraya Instagram)
पेज कुछ सेलेब्रिटी को डेट कर चुकी हैं (Photo: Alberto Del Rio & Saraya Instagram)

Celebrity Former WWE Star Paige Dated: पूर्व WWE सुपरस्टार पेज उर्फ सराया (Paige aka Saraya) के नाम से फैंस जरूर परिचित होंगे। उन्होंने WWE में पेज नाम से खूब सफलता हासिल की। वो WWE में सिर्फ 21 साल की उम्र में डीवाज़ चैंपियन बनने में सफल हुई थीं। बता दें कि पेज ने WrestleMania 34 के बाद रिटायरमेंट ले लिया था, क्योंकि वो गंभीर चोट का शिकार हो गई थीं। WWE में उन्होंने इसके बाद जनरल मैनेजर के रूप में काम किया। पेज ने 2022 में WWE को छोड़ दिया और AEW में सराया नाम से डेब्यू किया

Ad

वो यहां पर AEW विमेंस चैंपियन बनने में भी सफल हुईं। हाल ही में सराया ने ऐलान किया कि उनका AEW से सफर तीन साल बाद अब खत्म हो गया है। फैंस अब सराया के रेसलिंग में अगले कदम के बारे में जानने को लेकर उत्साहित हैं। पेज काफी चर्चित स्टार रही हैं और कई लोगों को शायद उनके रिलेशनशिप के बारे में पता नहीं होगा। वो कुछ पूर्व WWE स्टार्स और सेलेब्रिटी के साथ रिलेशन में रही हैं। इस आर्टिकल में हम 4 मशहूर सेलेब्रिटी के बारे में बात करेंगे, जिन्हें पूर्व WWE स्टार पेज डेट कर चुकी हैं।

1- पूर्व WWE रेफरी ब्रैड मैडोक्स को डेट कर चुकी हैं पेज

Ad

ब्रैड मैडोक्स ने WWE में रेफरी के तौर पर काम किया। वो एक रेसलर के रूप में भी दिखाई दिए और जनरल मैनेजर भी रहे। बता दें कि ब्रैड ने पूर्व WWE स्टार पेज को डेट किया है। 2014 में दोनों रिलेशनशिप में आए थे और कुछ महीनों में वो अलग हो गए। उन्होंने अपने रिलेशनशिप को काफी प्राइवेट रखने की कोशिश की। अब तक उनके रिलेशनशिप को लेकर ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है। बता दें कि ब्रैड को 2015 में WWE ने रिलीज कर दिया था। इसके बाद से वो रेसलिंग से पूरी तरह से दूर हैं।

2- पूर्व WWE स्टार पेज ने केविन स्काफ को डेट किया है

Ad

ब्रैड मैडोक्स से अलग होने के बाद अमेरिकी गिटारिस्ट केविन स्काफ के साथ पेज रिलेशनशिप में आईं। जनवरी 2015 में पेज ने केविन को डेट करना शुरू किया और दोनों ने 8 महीने बाद सितंबर 2015 में सगाई कर ली। 6 महीने बाद ही पूर्व WWE स्टार ने मशहूर सेलेब्रिटी से अलग होने का फैसला किया। दोनों ने सगाई तोड़ दी और अलग-अलग राह पर निकल गए। पेज की कई सारी फोटो केविन स्काफ के साथ उस समय सामने आई थी।

3- पूर्व WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन अल्बर्टो डेल रियो को पेज ने डेट किया

Ad

केविन स्काफ के साथ अपने रिश्ते को खत्म करने के बाद पेज ने पूर्व WWE स्टार अल्बर्टो डेल रियो को डेट करना शुरू किया। मार्च 2016 में पेज और अल्बर्टो साथ आ गए। दोनों सोशल मीडिया पर कई बार फोटो पोस्ट करते हुए दिखाई दिए। अक्टूबर 2016 में उन्होंने अपने रिश्ते को सगाई में बदल दिया। मार्च 2017 में पूर्व WWE स्टार्स ने शादी कर ली। नवंबर 2017 में पेज और डेल रियो अलग हो गए। अल्बर्टो के साथ पेज का यह रिश्ता काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा।

4- पूर्व WWE स्टार पेज ने रोनी राडके के साथ पिछले साल ही सगाई तोड़ी

Ad

पेज के ब्रैड मैडोक्स, केविन स्काफ और अल्बर्टो डेल रियो के साथ रिलेशन ज्यादा लंबे नहीं चले। हालांकि, उन्होंने इसके बाद अमेरिकी म्यूजिशियन रोनी राडके को डेट करना शुरू किया। दोनों 2018 में साथ आए और बहुत समय तक रिलेशनशिप में रहे। पेज ने कई बार रोनी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो भी डाली 2024 में आखिर पूर्व WWE स्टार और अमेरिकी म्यूजिशियन ने छह साल साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला कर लिया। इसके बाद से पेज सिंगल हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications