टॉप स्टार की WWE में वापसी को लेकर बुरी खबर, कंपनी ने उठाया बड़ा कदम; Royal Rumble से हुए बाहर?

WWE, Royal Rumble 2025, Alexa Bliss,
एलेक्सा ब्लिस की वापसी नहीं होने से WWE फैंस को झटका लग सकता है (Photo: WWE.com)

Alexa Bliss Return Cancelled: टॉप स्टार के जल्द ही WWE टीवी पर रिटर्न होने की अफवाहें सामने आ रही थीं। हालांकि, अब इस रेसलर के कंपनी में वापसी को लेकर बुरी खबर सामने आई है। बता दें, इस सुपरस्टार को WWE टीवी पर नज़र आए हुए दो साल बीत चुके हैं। यह सुपरस्टार कोई और नहीं बल्कि एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) हैं। उन्होंने खुद कुछ समय पहले बेहतरीन शेप में आने की तस्वीर पोस्ट करके WWE में वापसी के संकेत दिए थे। बता दें, एलेक्सा Royal Rumble 2023 में मिली हार के बाद ब्रेक पर चली गई थीं।

Ad

PWInsider की रिपोर्ट की माने तो एलेक्सा ब्लिस की 13 जनवरी को सैन होजे में हुए Raw के एपिसोड के जरिए WWE में वापसी कराके Wyatt Sick6 की स्टोरीलाइन में शामिल किया जाना था। हालांकि, शो से पहले ही कंपनी ने बड़ा कदम उठाते हुए इस आईडिया को ड्रॉप कर दिया और फिलहाल WWE के पास एलेक्सा के लिए कोई क्रिएटिव प्लान नहीं है। ऐसा लग रहा है कि ब्लिस जल्द होने वाले विमेंस Royal Rumble मैच से भी बाहर हो चुकी हैं।

देखा जाए तो यह पूर्व विमेंस चैंपियन के फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। बता दें, एलेक्सा ब्लिस की वापसी का प्लान कैंसिल किए जाने के कारण का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। इस बात की संभावना है कि कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी समस्या की वजह से एलेक्सा का WWE रिटर्न टाला गया हो।

Ad

एलेक्सा ब्लिस ने WWE में अपने आखिरी मैच में किसका सामना किया था?

जैसा कि हमने बताया कि एलेक्सा ब्लिस ने WWE में अपना आखिरी मैच Royal Rumble 2023 में लड़ा था। इस मुकाबले में उनकी प्रतिद्वंदी बियांका ब्लेयर थीं और मैच में Raw विमेंस टाइटल दांव पर थी। बियांका ने इस मुकाबले में एलेक्सा को करारी हार देते हुए टाइटल रिटेन किया था। वहीं, मैच के बाद ब्लिस के अंकल हाउडी के ग्रुप में शामिल किए जाने के संकेत मिले थे। बता दें, हाउडी के Wyatt Sick6 को मौजूदा समय में SmackDown का हिस्सा बना दिया गया है लेकिन फिलहाल के लिए इस खतरनाक ग्रुप को WWE टीवी से दूर रखा जा रहा है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications