Vince McMahon: WWE Draft का आयोजन बहुत जल्द होगा। पिछले हफ्ते ट्रिपल एच (Triple H) ने इसका ऐलान किया था। कुछ फैंस को इस बात का डर है कि ड्राफ्ट में विंस मैकमैहन (Vince McMahon) का हाथ भी रहेगा। हालांकि मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार फैंस के लिए अच्छी खबर है। SmackDown के एपिसोड में पिछले हफ्ते ट्रिपल एच ने ऐलान किया था कि करीब डेढ़ साल बाद ड्राफ्ट का आयोजन किया जाएगा। ट्रिपल एच ने इसकी तारीख नहीं बताई। हालांकि ये जरूर कहा गया कि बहुत जल्द इसका आयोजन होगा।RingSide News के अनुसार WWE ड्राफ्ट में विंस मैकमैहन का रोल नहीं रहेगा। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि ड्राफ्ट को लेकर जो भी निर्णय लिया जाएगा उसमें विंस का हाथ नहीं रहेगा। इसका मतलब साफ है कि ट्रिपल एच सबकुछ संभालेंगे। फैंस को ये खबर सुनकर जरूर अच्छा लगेगा। अब उम्मीद कर सकते हैं कि फैंस को बड़े सरप्राइज मिलेंगे। ट्रिपल एच ने अभी तक हेड ऑफ क्रिएटिव के रूप में अच्छा काम किया है। View this post on Instagram Instagram Postदरअसल विंस मैकमैहन इस समय चर्चा में चल रहे हैं। पिछले हफ्ते Raw का एपिसोड कुछ खास नहीं रहा था। बाद में रिपोर्ट आई कि इस शो की बुकिंग विंस ने की थी। फैंस इसके बाद गुस्से में आ गए थे। SmackDown के एपिसोड की जिम्मेदारी जरूर ट्रिपल एच के पास थी। WWE से पिछले साल विंस मैकमैहन ने रिटायरमेंट ले लिया थाविंस मैकमैहन की बुकिंग से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। पिछले 9-10 महीने से हेड ऑफ क्रिएटिव के रूप में ट्रिपल एच अच्छा काम कर रहे हैं। फैंस उनकी बुकिंग से खुश भी है। पिछले साल जुलाई में विंस ने रिटायरमेंट ले लिया था। इस साल जनवरी में अचानक उन्होंने दोबारा वापसी कर ली। इसके बाद फैंस चिंता में पड़ गए थे। हाल ही में WWE को एंडेवर कंपनी ने खरीद लिया था। UFC और WWE अब साथ में काम करते हुए नज़र आएंगे। विंस के इस फैसले से बैकस्टेज कई लोग गुस्से में भी दिखे। Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Drew McIntyre and 3 more Superstars who may go undrafted in the WWE Draftsportskeeda.com/wwe/drew-mcint…3412WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।