WWE WrestleMania 39 में वापसी करने वाले पहले Superstar का नाम आया सामने, 29 साल का मशहूर रैपर देगा फैंस को तोहफा

Pankaj
WWE WrestleMania 39 में फैंस को मिलेंगे सरप्राइज
WWE WrestleMania 39 में फैंस को मिलेंगे सरप्राइज

Bad Bunny: WWE WrestleMania 39 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। फैंस को इस मेगा इवेंट में कुछ सरप्राइज भी मिलेंगे। एक सरप्राइज का खुलासा हो गया है। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार मशहूर रैपर बैड बनी (Bad Bunny) इस शो में एंट्री कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर फैंस को मजा आएगा।

Ad

बैड बनी ने WWE रिंग में अपने एक्शन से अभी तक बहुत प्रभावित किया है। मई में Backlash प्रीमियन लाइव इवेंट का आयोजन होगा। ये बनी के होमटाउन पोर्टो रिको में होगा। फैंस उम्मीद कर रहे हैं इस शो में वो नज़र आएंगे। हालांकि जो खबर सामने आई है कि उसके मुताबिक वो मेनिया में भी जलवा दिखा सकते हैं।

WrestleVotes की मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार डेमियन प्रीस्ट और जेमी नोबल के साथ ट्रेनिंग सेशन में बैड बनी नज़र आए। रिंग में वापसी के लिए वो कड़ी मेहनत कर रहे हैं। रिपोर्ट में ये कंफर्म बात कही गई है कि WrestleMania में उनकी एंट्री होगी। अब ये देखना होगा कि कंपनी ने उनके लिए क्या प्लान तैयार किया होगा।

Ad

बैड बनी अपने काम से बहुत चर्चा में रहते हैं। जब भी वो WWE रिंग में आए तब कंपनी को बहुत फायदा हुआ। WrestleMania 37 में डेमियन प्रीस्ट के साथ मिलकर उन्होंने द मिज़ और जॉन मॉरिसन को हराया था।

WWE WrestleMania 39 में दिग्गजों का दिखेगा जलवा

WWE WrestleMania 39 बहुत ही धमाकेदार होगा। अगर बनी इस शो में आएंगे तो फिर चार चांद लग जाएंगे। शो में कुछ बड़े मैच भी होंगे। सबसे बड़ा मैच रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच होगा। दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा। कहा जा रहा है कि इस बार कोडी नए चैंपियन बनेंगे। ब्रॉक लैसनर और ओमोस के बीच भी तगड़ा मैच होगा। इस मैच का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐज, सैथ रॉलिंस, फिन बैलर और लोगन पॉल भी इस शो में अपने एक्शन से तड़का लगाएंगे। विमेंस डिवीजन में भी कुछ धमाकेदार मैच फैंस को देखने को मिलेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications