Bayley: WWE Clash at the Castle में बेली (Bayley) के फैक्शन ने बड़ी जीत हासिल की। बेली ने अब WWE यूनिवर्स को जबरदस्त जवाब दिया है। इस इवेंट में बेली, इयो स्काई और डकोटा काई का मुकाबला बियांका ब्लेयर (Bianca Belair), एलेक्सा ब्लिस और असुका के साथ हुआ था। ये मैच बहुत ही अच्छा रहा था। बेली ने बियांका ब्लेयर को पिन कर अपनी टीम को जीत दिलाई।WWE सुपरस्टार बेली ने ट्विटर पर रखी अपनी बातयूके में WWE यूनिवर्स ने "Hey, Bayley" चैंट्स से बेली का स्वागत किया था। बेली इस बात से खुश नहीं हुईं। दरअसल फैंस ने उनके पुराने गिमिक को याद कर ये चैंट्स लगाए थे। ट्विटर पर इस चैंट्स के ऊपर बेली ने रिएक्ट किया और WWE यूनिवर्स के ऊपर तंज कसा। बेली ने कहा कि ये साल 2015 नहीं है, तो अब थोड़ा बडे़ हो जाओ।Bayley@itsBayleyWWEGuys, seriously. It’s not 2015 anymore…….GROW UP!!!!!!!!!!!!!!!! twitter.com/lynchripley/st…Katie | Kate Knox 🇬🇧@lynchripleyWe need an answer @itsBayleyWWE 🫣14956909We need an answer @itsBayleyWWE 🫣 https://t.co/Cn4VXdkR8OGuys, seriously. It’s not 2015 anymore…….GROW UP!!!!!!!!!!!!!!!! twitter.com/lynchripley/st…बेली ने Clash at the Castle में जीत के बाद भी बड़ा बयान दिया था। बैकस्टेज उन्होंने कहा था,मैंने बियांका को पिन नहीं किया। आपने देखा इयो स्काई और डकोटा ने क्या किया? इससे पहले हम सभी बियांका को पिन कर चुके थे। अब इस समय हम तीनों रॉ विमेंस चैंपियन हैं। इसके लिए ही हम यहां पर आए हैं। दरअसल बेली ने Clash at the Castle इवेंट में बियांका ब्लेयर की स्ट्रीक भी खत्म की थी। आपको बता दें 1 नवंबर, 2021 से WWE टीवी पर बियांका ब्लेयर को कोई पिन नहीं कर पाया था लेकिन बेली ने ये कर दिखाया। वैसे बियांका ब्लेयर के पास इस समय Raw विमेंस चैंपियनशिप हैं। उनका पिन होना किसी को समझ नहीं आया था। फैंस इस बात से बहुत गुस्से में थे। बेली ने वापसी के बाद से अभी तक अच्छा काम किया। उनकी वजह से इयो स्काई और डकोटा काई को भी बहुत फायदा मिल रहा हैं। WWE इन सुपरस्टार्स को आगे जाकर बड़ा पुश जरूर देगा। View this post on Instagram Instagram PostWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।