बैकी लिंच ने SummerSlam 2021 में सिर्फ 27 सेकंड में SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीतने की असली वजह बताई

WWE में 15 महीने बाद बैकी लिंच ने की थी वापसी
WWE में 15 महीने बाद बैकी लिंच ने की थी वापसी

WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2021 में बैकी लिंच (Becky Lynch) ने वापसी कर स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप मैच में बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) को 27 सेकंड में हरा दिया था। सबसे बड़ी बात कि बैकी लिंच ने हील के रूप में वापसी की। ये देखकर सभी हैरान रह गए थे। Out of Character को हाल ही में बैकी लिंच ने अपना इंटरव्यू दिया। बैकी लिंच ने यहां अपने हील टर्न और इस बड़ी जीत को लेकर बयान दिया।

Ad

WWE Crown Jewel पीपीवी में होगा ट्रिपल थ्रेट मैच

15 महीने बाद बैकी लिंच ने WWE में वापसी की थी। साशा बैंक्स की जगह बैकी लिंच ने अंत में बियांका ब्लेयर के खिलाफ मैच में हिस्सा लिया था। बियांका ब्लेयर को बहुत ही जल्द बैकी लिंच ने हरा दिया था। बैकी लिंच ने इंटरव्यू में बड़ा बयान देते हुए कहा,

ये राइवलरी शानदार थी। मुझे पता है कि बहुत लोग मेरी इस जीत से नाराज नजर आए। लोगों का कहना था कि ये मैच लंबा चलना चाहिए था। आप लोगों को बता दूं कि लंबे मैच में बियांका की हार होती तो इसे सिर्फ हार ही कहा जाता। ये अच्छा नहीं लगता। बियांका ब्लेयर के लिए भी ये अच्छा नहीं होता। ये बात खुद बियांका को भी नहीं पता थी और ये उनकी सफलता होगी।

youtube-cover
Ad

बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर की राइवलरी अभी तक जारी है। Crown Jewel पीपीवी में 21 अक्टूबर को ट्रिपल थ्रेट मैच SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए होगा। बैकी लिंच अपनी चैंपियनशिप को साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर के खिलाफ डिफेंड करेंगी। फैंस को इस मैच में बहुत बड़ा सरप्राइज भी मिल सकता है। बियांका ब्लेयर और बैकी लिंच को रेड ब्रांड में ड्राफ्ट कर दिया गया हैं। साशा बैंक्स अभी भी ब्लू ब्रांड में मौजूद हैं। टाइटल में बदलाव यहां देखने को मिल सकता है।

खैर फैंस एक अच्छे मैच की उम्मीद कर रहे हैं। बियांका ब्लेयर ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। साशा बैंक्स ने भी वापसी के बाद अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। बैकी लिंच भी हील के रूप में जबरदस्त काम कर रही हैं। अब देखना होगा कि बैकी लिंच अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड कर पाएंगी या नहीं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications