3 सुपरस्टार्स जो शायद कभी भी WWE टीवी पर वापस नजर नहीं आएंगे

WWE सुपरस्टार्स जिन्हें शायद टीवी पर वापस नहीं देखा जाएगा (Photos: WWE.com)
WWE सुपरस्टार्स जिन्हें शायद टीवी पर वापस नहीं देखा जाएगा (Photos: WWE.com)

WWE Superstars May Never See TV Again: WWE में काम करने वाले सुपरस्टार्स का रिलीज किया जाना एक आम बात है। एक समय पर उससे जुड़ी घोषणा या तो रेसलर खुद करता था, या फिर कंपनी ऐसा करती थी। जुलाई 2022 से जब ट्रिपल एच (Triple H) ने कमान संभाली है, तब से ऐसी चीजें कम ही होती हैं।

Ad

2024 में यह स्थिति कुछ ज्यादा भी क्लियर दिखाई दी, जहां कई बड़े सुपरस्टार्स को जाने दिया गया लेकिन उसकी खबर किसी को अलग से नहीं लगने दी। उनमें से कुछ स्टार्स शायद अब WWE में दिखाई नहीं देंगे। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे तीन सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं, जो शायद अब कभी भी WWE टीवी पर वापस नजर नहीं आएंगे।

#3 WWE से MVP शायद दूर हो चुके हैं

Ad

मोंटेल वोनटेनियस पोर्टर WWE के लंबे समय तक यूएस चैंपियन रहे रेसलर्स में से एक हैं। उन्हें PG एरा में मिड कार्ड में काफी अच्छा नाम मिला, लेकिन MVP को लोगों ने द हर्ट बिजनेस के मास्टरमाइंड और ओमोस के मैनेजर के रूप में ज्यादा पसंद किया।

वो एक समय पर बॉबी लैश्ले के साथ थे और फिर ओमोस के साथ जुड़ गए। द नाइजीरियन जायंट अब भी WWE के साथ हैं लेकिन हाल में यह खबर आई थी कि कंपनी ने MVP को इंटरनल रोस्टर से हटा दिया है। ऐसे में उनको शायद ही फैंस दोबारा से WWE टीवी पर कभी देख पाएंगे।

#2 पूर्व विमेंस वर्ल्ड चैंपियन बैकी लिंच भी WWE से हाल में अलग हुई हैं

Ad

बैकी लिंच को WWE के फैंस आज भी बेहद मिस करते हैं। 27 मई 2024 को हुए Raw में मौजूदा विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन से उनका टाइटल जीतने का नाकाम प्रयास करने के बाद बैकी ने कंपनी को अलविदा कह दिया था। उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था और उन्होंने एक नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया था।

फैंस तो उन्हें वापस आते हुए देखना चाहते हैं, लेकिन बैकी इस समय किसी बातचीत का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में यह कहना कि वह शायद कभी भी WWE टीवी पर वापस नजर नहीं आएंगी, कुछ गलत नहीं होगा। वैसे लिंच जिस तरह की ट्रेलब्लेजर थीं, उसके बाद एक वापसी तो बनती है। खैर, लिंच अपना ध्यान इस समय अपनी बेटी के साथ समय बिताने पर लगा रही हैं।

#1 पूर्व WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले अब शायद टीवी पर नजर नहीं आएंगे

youtube-cover
Ad

बॉबी लैश्ले को WWE के इंटरनल रोस्टर से हटाए जाने की खबर इस समय सुर्खियों में है। इसके बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और दोनों ही पार्टियों ने इस मामले पर चुप्पी साध ली है। बॉबी मई 2024 से ही रिंग से दूर हैं। ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि वह अपनी ट्रेनिंग के दौरान खुद को चोटिल कर बैठे थे।

उनका दूसरा रन बेहतरीन रहा क्योंकि उन्होंने WWE चैंपियनशिप को दो बार जीता। ट्रिपल एच अगर चाहते तो उनका बेहतर इस्तेमाल कर सकते थे। अगर बॉबी वाकई में इंटरनल रोस्टर से हटा दिए गए हैं और उन्हें शायद कभी भी WWE टीवी पर दोबारा नहीं देखा जाएगा, तो यह फैंस के लिए बेहद बुरी बात है, क्योंकि वह बेहद टैलेंटेड हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications