WWE WrestleMania में पति की जीत & Roman Reigns को मिले धोखे के बाद फेमस स्टार की खुशी का नहीं ठिकाना, वीडियो आया सामने

Ujjaval
रोमन रेंस पर हमला करते और जीत सेलिब्रेट करते हुए सैथ रॉलिंस (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस पर हमला करते और जीत सेलिब्रेट करते हुए सैथ रॉलिंस (Photo: WWE.com)

Becky Lynch Reacts Seth Rollins Win: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 41) में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने पूरे रेसलिंग जगत को हैरान कर दिया। वो पॉल हेमन के साथ जुड़ गए। मेन इवेंट में उन्होंने रोमन रेंस और सीएम पंक को हरा दिया। सैथ को बड़ी जीत मिली और अब इसपर उनकी पत्नी की खास प्रतिक्रिया सामने आई है। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं दिख रहा है।

Ad

WrestleMania से पहले पॉल हेमन ने रोमन रेंस का साथ छोड़कर सीएम पंक का फेवर पूरा करने का फैसला लिया था। यह देखकर फैंस हैरान रह गए थे। हालांकि, किसी ने नहीं सोचा था कि WrestleMania में पॉल हेमन डबल गेम खेलेंगे। पॉल हेमन ने सीएम पंक और रोमन रेंस को धोखा देने के बाद सैथ रॉलिंस को चेयर दे दी। सैथ ने रोमन पर इससे अटैक किया और स्टॉम्प लगाकर जीत दर्ज की।

सैथ रॉलिंस अब नए पॉल हेमन गाय बन चुके हैं। मैच के बाद अब बैकी लिंच ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की। वो WWE WrestleMania 41 का आनंद बैकस्टेज गोरिला पोजिशन से ले रही थीं। इसी बीच अपने पति की जीत और रोमन रेंस को मिले धोखे के बाद वो बेहद खुश दिखाई दे रही थीं। बैकी ने कैप्शन में कुछ नहीं लिखा और सिर्फ वीडियो पोस्ट की।

आप नीचे यह खास वीडियो देख सकते हैं:

Ad

क्या WWE WrestleMania 41 में बैकी लिंच लड़ सकती हैं?

बैकी लिंच ने मई 2024 में अपना आखिरी मैच लड़ा था। इसके बाद से वो रिंग से दूर हैं और फैंस उन्हें मिस कर रहे हैं। बैकी ने थोड़े समय पहले ही एक इंटरव्यू में बताया था कि अभी वो वापसी नहीं करेंगी। हालांकि, पिछले एक दिन में हुई चीजों ने अब बैकी की वापसी के चांस बढ़ा दिए हैं। दरअसल, लायरा वैल्किरिया और बेली मिलकर WWE WrestleMania 41 की नाईट 2 में विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने वाली थीं।

कुछ समय पहले ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बेली पर किसी मिस्ट्री स्टार ने हमला किया। इसी के चलते वो विमेंस टैग टीम टाइटल मैच नहीं लड़ पाएंगी। लायरा को नया पार्टनर लाना है। इसी वजह से वो आयरिश स्टार बैकी को ला सकती हैं। वैसे भी बैकी और लायरा अच्छी दोस्त हैं। दोनों एक देश से आती हैं, तो लिंच का वापसी करने का सेंस बनता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications