WWE से 310 दिनों से गायब चल रहे पूर्व चैंपियन की वापसी पर शॉकिंग अपडेट, WrestleMania 41 को भी करना पड़ेगा मिस?

बैकी लिंच पर बड़ा अपडेट आया (Photo: WWE.com)
बैकी लिंच पर बड़ा अपडेट आया (Photo: WWE.com)

Becky Lynch Return Update: WWE में ऐसा कई बार होता है, जब रेसलर्स रिंग से दूरी बनाकर बाद में वापसी करते हैं। रॉ (Raw) के हालिया एपिसोड में टायलर बेट (Tyler Bate) ने वापसी की और जुलाई 2024 के बाद अपना पहला मैच लड़ा था। वहीं 310 दिनों से WWE में नहीं नजर आईं बैकी लिंच पर बड़ी जानकारी सामने आई है। इसके चलते फैंस को यह मालूम हो जाएगा कि क्या पूर्व सुपरस्टार की वापसी WrestleMania 41 में होगी, या नहीं।

Ad

बैकी लिंच को आखिरी बार 27 मई 2024 को हुए Raw एपिसोड में स्टील केज में देखा गया था। उन्होंने लिव मॉर्गन से विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने का असफल प्रयास किया था। इसके बाद उन्होंने WWE टीवी से दूरी बना ली थी। फैंस उनकी वापसी की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन WWE के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था।

उन्होंने उसके बाद से लेकर अबतक कंपनी में टीवी पर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है। Fightful Select के शॉन रॉस सैप ने शॉकिंग अपडेट देते हुए बताया कि उनकी वापसी को लेकर प्लान्स बने थे, लेकिन कुछ भी पक्का नहीं हो सका था। इसके चलते उन्हें उम्मीद थी कि पूर्व विमेंस चैंपियन किसी भी रूप में साल के सबसे बड़े शो में नहीं नजर आएंगी। शॉन ने कहा,

"इस वक्त मैंने कुछ नहीं सुना है। मैं यह उम्मीद करता हूं कि वह (बैकी लिंच) WrestleMania कार्ड का हिस्सा नहीं होंगी। मैं यह जानता हूं कि उनके लिए WrestleMania से जुड़ी चीजें पिच की गई थीं। मैं नहीं जानता कि उनके साथ क्या हुआ है।"
Ad

मौजूदा स्थिति देखकर लग रहा है कि बैकी WrestleMania 41 मिस कर सकती हैं।

पूर्व WWE सुपरस्टार बैकी लिंच के पति सैथ रॉलिंस WrestleMania 41 का हिस्सा होंगे

बैकी लिंच जहां WWE WrestleMania 41 में शायद नहीं नजर आएं, वहीं उनके पति सैथ रॉलिंस साल के सबसे बड़े शो में ट्रिपल थ्रेट मैच में नजर आएंगे। उनके सामने सीएम पंक और रोमन रेंस होंगे। इन तीनों ने आखिरी SmackDown एपिसोड में इस मुकाबले के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। WWE ने यह मैच मेन इवेंट में बुक किया है। तीनों की स्टोरी एकदम तगड़ी रही है। इसी वजह से वो बड़े स्टेज पर मेन इवेंट करने के हकदार हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications