Raw, अच्छी और बुरी बातें: जिंदर महल की बाइक को तोड़ा गया, WWE चैंपियन की चौंकाने वाली हार ने किया निराश

WWE
WWE

WWE रॉ (Raw) का एपिसोड खास नहीं रहा। मनी इन द बैंक (Money in the Bank) के पहले यह Raw का अंतिम एपिसोड था और उन्होंने सही मायने में थोड़ा निराश किया। एपिसोड से काफी ज्यादा उम्मीदें थी और देखा जाए तो जरूर थोड़ी निराशा मिली है। WWE कुछ चीज़ों को सुधारकर एपिसोड को अच्छा बना सकता था।

Ad
Ad

ये भी पढ़ें:- Raw रिजल्ट्स: जिंदर महल की बाइक को बुरी तरह तोड़ा गया, WWE चैंपियन ने गुस्से में आकर मचाया जबरदस्त बवाल

हर एक एपिसोड की कुछ अच्छी और बुरी बातें होती हैं। Raw के एपिसोड में कुछ चीज़ों ने फैंस का ध्यान खींचा। इसके अलावा कुछ मौकों पर सभी को निराशा का सामना करना पड़ा। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE Raw के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।

1- अच्छी बात: Raw में जिंदर महल और ड्रू मैकइंटायर की स्टोरीलाइन

Ad

फैंस काफी समय से जिंदर महल और ड्रू मैकइंटायर की दुश्मनी देखना चाहते थे। अब इसकी शुरुआत सही तरह से देखने को मिल गई है। पिछले हफ्ते महल और उनके साथियों ने मैकइंटायर की बुरी हालत कर दी थी। साथ ही वो ड्रू की तलवार भी लेकर चले गए थे। Raw में उनकी दुश्मनी को जारी रखा गया। महल ने मैकइंटायर की तलवार तोड़ दी थी लेकिन स्कॉटिश सुपरस्टार ने बताया कि महल के पास नकली तलवार थी।

ये भी पढ़ें:- Money in the Bank से पहले मौजूदा WWE चैंपियन की करारी हार, फेमस सुपरस्टार ने जीत दर्ज कर सभी को चौंकाया

असली तलवार उनके पास है। साथ ही मैकइंटायर ने जिंदर महल की बाइक तोड़कर अपना बदला लिया। उन्होंने भारतीय मूल के सुपरस्टार की पसंदीदा बाइक की बुरी हालत करके सभी को चौंकाया। लग रहा है कि महल की वजह से ड्रू मैकइंटायर Money in the Bank ब्रीफकेस हार जाएंगे। इसके बाद SummerSlam के लिए उनकी दुश्मनी जारी रह सकती है।

ये भी पढ़ें:- WWE Raw रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 12 जुलाई 2021

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

1- बुरी बात: रैंडी ऑर्टन का लगातार तीसरे हफ्ते दिखाई नहीं देना

Ad

रैंडी ऑर्टन काफी समय से WWE में दिखाई नहीं दिए हैं। उन्हें टेलीविजन से दूर कर दिया गया और किसी को इसका कारण समझ नहीं आया। ऑर्टन कुछ हफ्ते पहले लास्ट चांस Money in the Bank क्वालिफाइंग मैच में शामिल थे। इसके बावजूद उन्होंने अंतिम समय पर अपना नाम वापस ले लिया था।

Raw पहले ही फैंस का ध्यान खींचने में संघर्ष कर रहा है। WWE को अपने मुख्य सुपरस्टार्स की काफी जरूरत है। इसके बावजूद अगर ऑर्टन जैसे बड़े स्टार एक्शन से दूर हो जाएंगे तो जरूर यह निराशाजनक चीज़ होगी। रैंडी ऑर्टन को Raw के अगले एपिसोड में अपनी वापसी करनी चाहिए।

2- अच्छी बात: रिकोशे और जॉन मॉरिसन का मैच

Ad

रिकोशे और जॉन मॉरिसन के बीच एक जबरदस्त मैच देखने को मिला। सभी को पहले से अंदाजा था कि दोनों के बीच मैच रोचक रहेगा। खैर, उन्होंने फैंस की उम्मीदों से भी बेहतर काम किया। रिकोशे को इस मुकाबले में जीत जरूर मिली लेकिन मॉरिसन ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। द मिज़ और रिडल ने मुकाबले के दौरान अहम किरदार निभाया।

मैच रिंग के अलावा बैकस्टेज भी गया। दोनों ने कई शानदार हाई-फ्लाइंग मूव्स का उपयोग किया। मिज़ की इंटरफेरेंस की वजह से लग रहा था कि शायद ही रिकोशे जीत दर्ज कर पाएंगे। इसके बावजूद रिडल ने मिज़ की बुरी हालत कर दी और रिकोशे ने जॉन मॉरिसन को हराकर एक अहम जीत अपने नाम की।

2- बुरी बात: चैंपियंस की क्लीन हार होना

Ad

Raw में दो मुख्य चैंपियंस की हार देखने को मिली। बॉबी लैश्ले का सामना जेवियर वुड्स से देखने को मिला था। इस मैच में सभी को उम्मीद थी कि बॉबी को जीत मिल जाएगी। इसके बावजूद जेवियर वुड्स ने उन्हें हरा दिया। यह एक निराशाजनक चीज़ है क्योंकि वो कंपनी के टॉप चैंपियन हैं।

ऐसे में उनकी हार होना खराब चीज़ थी। कुछ ऐसा ही एजे स्टाइल्स के लिए कहा जा सकता है। एजे स्टाइल्स ने ईवार का सामना किया था। इस मुकाबले में स्टाइल्स को हार का सामना करना पड़ा। एजे स्टाइल्स जैसे दिग्गज को टैग टीम सुपरस्टार से हार मिलना काफी शॉकिंग है। WWE ने जरूर सभी को निराश किया।

3- अच्छी/बुरी बात: Raw का अंतिम सैगमेंट

Ad

Raw का अंत काफी ज्यादा खास तरीके से देखने को मिला। MVP और बॉबी का सैगमेंट देखने को मिला था। इस दौरान लैश्ले काफी गुस्सा दिखाई दिए। उनके इस सैगमेंट ने थोड़ा निराश भी किया और कुछ हद तक फैंस को प्रभावित भी किया। अच्छी बात यह रही कि लैश्ले का एक अलग ही रूप देखने को मिला।

इसके अलावा MVP के खिलाफ जाना एक खराब चीज़ रही। बॉबी लैश्ले को MVP की वजह से ही जबरदस्त सफलता मिली है। WWE ने टीज़ किया है कि जल्द ही दोनों अलग हो सकते हैं। इस चीज़ ने सभी फैंस को जरूर निराश किया है। इन दोनों सुपरस्टार्स की स्टोरीलाइन देखने लायक रहेगी।

ये भी पढ़ें:- Raw में WWE चैंपियन की करारी हार से फूटा फैंस का गुस्सा, ट्विटर पर आया प्रतिक्रियाओं का सैलाब

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications