रॉ (Raw) का एपिसोड ठीक रहा। WWE ने अपने एपिसोड के लिए कुछ मैचों और सैगमेंट्स का ऐलान पहले ही कर दिया था। इस वजह से सभी को उम्मीद थी कि एपिसोड धमाकेदार साबित होगा। हालांकि, एपिसोड ने उतना प्रभावित नहीं किया। Raw में मुख्य रूप से समरस्लैम (SummerSlam) के लिए स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया गया।Raw की शुरुआत विमेंस डिवीजन के सैगमेंट से देखने को मिली। इसके अलावा शो के दौरान हर एक टाइटल के लिए स्टोरीलाइन को जारी रखा। लाइव फैंस की वापसी के बाद लगभग सभी एपिसोड रोचक रहे थे लेकिन Raw का यह एपिसोड उतना खास नहीं बन पाया और यह एक अच्छी चीज़ नहीं रही।Did @MsCharlotteWWE REALLY just call Nikki A.S.H. a disgrace?!#WWERaw pic.twitter.com/kIGL6W4TfZ— WWE (@WWE) July 27, 2021हर एक एपिसोड की कुछ अच्छी और बुरी बातें होती हैं। Raw के एपिसोड में भी कुछ मौकों पर WWE ने अपने फैंस का ध्यान खींचा। इसके अलावा कुछ जगहों पर फैंस को निराशा का सामना करना पड़ा। इसलिए इस आर्टिकल में हम Raw के अंतिम एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।1- अच्छी बात: Raw में बॉबी लैश्ले की एक बड़ी जीतMessage sent.The All Mighty #WWEChampion @fightbobby just used the JACKHAMMER, signature move of @Goldberg, for the win.#WWERaw pic.twitter.com/0uT1CzG8A9— WWE (@WWE) July 27, 2021Raw में बॉबी लैश्ले ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा। पिछले हफ्ते गोल्डबर्ग ने आकर बॉबी लैश्ले को चुनौती दी थी। Raw में बॉबी लैश्ले का सैगमेंट देखने को मिला। वो गोल्डबर्ग की चुनौती का जवाब दे रहे थे। इस दौरान सेड्रिक एलेक्जेंडर और शेल्टन बेंजामिन ने एंट्री की। उन्होंने बॉबी लैश्ले को सिंगल्स मैचों के लिए चुनौती दी। हालांकि, लैश्ले ने एक साथ ही उनका सामना करने का निर्णय लिया।बॉबी लैश्ले ने मैच में काफी अच्छा काम किया और अपनी ताकत का सही तरह से उपयोग किया। अंत में लैश्ले ने दोनों स्टार्स की बुरी हालत कर दी। उन्होंने शेल्टन बेंजामिन पर जैकहैमर लगाकर सभी को चौंकाया। इसके बाद उन्होंने सेड्रिक पर डोमिनेटर लगाया। उन्होंने इस दौरान फैंस का ध्यान खींचा। गोल्डबर्ग के खिलाफ मैच के पहले WWE अपने टॉप चैंपियन को ताकतवर दिखा रहा है और यह काफी अच्छी चीज़ है।