Raw, अच्छी और बुरी बातें: चैंपियनशिप मैच में हुआ बदलाव, मेन इवेंट में WWE ने किया फैंस को निराश

Raw
Raw

रॉ (Raw) का एपिसोड सफलतापूर्वक समाप्त हो गया है। WWE ने एपिसोड के लिए बड़ी चीज़ों की घोषणा कर दी थी। WWE ने हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) पीपीवी के लिए स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया। WWE चैंपियनशिप मैच में बदलाव हुआ और मेन इवेंट ने सभी को सरप्राइज कर दिया।

Ad
Ad

ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस के गुस्से की वजह से WWE में छाई गम की लहर, खबर सुनकर विंस मैकमैहन के उड़ जाएंगे होश

हर एक एपिसोड में कुछ चीज़ें फैंस को पसंद आती हैं और कई चीज़ें निराशाजनक भी रहती हैं। Raw का एपिसोड भले ही खास नहीं था लेकिन WWE ने कुछ मौकों पर सभी का ध्यान खींचा। इसलिए इस आर्टिकल में हम Raw के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।

1- अच्छी बात: Raw में Hell in a Cell मैच की घोषणा

Ad

Hell in a Cell पीपीवी काफी करीब आ गया था लेकिन WWE ने कोई भी स्टीप्यूलेशन मैच की घोषणा नहीं की थी। इस पीपीवी को मुख्य रूप से Hell in a Cell मैचों के लिए जाना जाता था। WWE ने सभी को अबतक निराश किया था लेकिन Raw में बड़ी घोषणा कर दी। दरअसल, WWE चैंपियनशिप मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग देखने को मिली थी।

ये भी पढ़ें:- Raw रिजल्ट्स: WWE चैंपियनशिप मैच में जुड़ी खतरनाक शर्त, मेन इवेंट में दिग्गज की हालत हुई बहुत ज्यादा खराब

इस दौरान MVP ने शर्त रखी थी कि अगर ड्रू मैकइंटायर की हार होगी तो वो लैश्ले के चैंपियन रहते हुए कभी उन्हें चैलेंज नहीं करेंगे। ड्रू ने इस शर्त को तो स्वीकारा ही लेकिन Hell in a Cell मैच के लिए बॉबी लैश्ले को चैलेंज कर दिया। लैश्ले इसके लिए मान गए और WWE ने Raw में इस सैगमेंट से सभी फैंस का दिल जीत लिया था। हर कोई इन तगड़े सुपरस्टार्स को Hell in a Cell में आमने-सामने देखना चाहेगा।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

1- बुरी बात: चैंपियन का पिन होना

Ad

Raw के एपिसोड में रिया रिप्ली और शार्लेट फ्लेयर को न चाहते हुए भी टैग टीम मैच में साथ काम करना पड़ा। उनके सामने निकी क्रॉस और असुका के रूप में चुनौती थी। WWE ने विमेंस चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन को रोचक बनाने के लिए ही रिया और शार्लेट को साथ लाने का निर्णय लिया था।

लग रहा था कि WWE अपने दोनों टॉप स्टार्स को ताकतवर दिखाना चाहेगा। इसके बावजूद रिया रिप्ली को निकी क्रॉस ने पिन किया। दरअसल, शार्लेट फ्लेयर ने रिया रिप्ली पर हमला किया था और इस वजह से निकी को जीत मिली। WWE ने भले ही स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाने के लिए ये चीज़ बुक की लेकिन चैंपियन का पिन होना निराशाजनक चीज़ थी।

2- अच्छी बात: वाइकिंग रेडर्स को जीत मिलना

Ad

वाइकिंग रेडर्स को मौजूदा समय में WWE की सबसे शानदार टैग टीम कहा जा सकता है। काफी समय से हर एक फैन उन्हें मिस कर रहा था। WrestleMania के बाद उनकी वापसी देखने को मिली लेकिन WWE ने उनका सही तरह से उपयोग नहीं किया। वो पिछले कुछ हफ्ते से मैच नहीं लड़ रहे थे।

लग रहा था कि अब WWE शायद ही उन्हें पुश देगा। इसके बावजूद वाइकिंग रेडर्स को Raw में काफी अच्छी बुकिंग मिली। वो टैग टीम बैटल रॉयल मैच का हिस्सा थे जहां विजेता को टैग टीम टाइटल्स के लिए मैच मिलता। उन्होंने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और कई एलिमिनेशन करते हुए जीत दर्ज की। WWE ने उन्हें मौका देकर काफी प्रभावित किया है।

2- बुरी बात: एलेक्सा ब्लिस का सैगमेंट

Ad

शायना बैजलर को एलेक्सा ब्लिस ने अपने प्लेग्राउंड सैगमेंट में बुलाया था। WWE ने इसे मेन इवेंट में बुक किया और लग रहा था कि कुछ खास देखने को मिलेगा। इसके बावजूद WWE ने अपने फैंस को निराश कर दिया। WWE ने इस सैगमेंट को अच्छा बनाने की पूरी कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हुए।

देखा जाए तो एलेक्सा ब्लिस और शायना बैजलर के सैगमेंट में कई अजीब चीज़ें देखने को मिली। Raw में बैकस्टेज कोई भी मौजूद नहीं था और ये चीज़ फैंस की समझ से बाहर थी। देखा जाए तो एलेक्सा ब्लिस को अपने इस गिमिक में लिली की जरूरत नहीं थी। खैर, सैगमेंट ने जरूर फैंस को निराश किया।

ये भी पढ़ें:- Raw के खराब एपिसोड के बाद WWE पर फूटा फैंस का गुस्सा, ट्विटर पर मचाया बवाल

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications