WWE SummerSlam में बैकी लिंच के खिलाफ मात्र 27 सेकंड में चैंपियनशिप गंवाने के बाद पूर्व चैंपियन की प्रतिक्रिया सामने आई

WWE SummerSlam में बैकी लिंच ने जीत चैंपियनशिप
WWE SummerSlam में बैकी लिंच ने जीत चैंपियनशिप

WWE समरस्लैम (SummerSlam) में इस बार बैकी लिंच (Becky Lynch) ने वापसी कर धमाल मचा दिया। बैकी लिंच की वापसी से सबसे ज्यादा नुकसान बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) को हुआ। मात्र 27 सेकंड में बैकी लिंच ने बियांका को हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीत ली। इस हार के बाद वो बहुत निराश भी नजर आईँ थी। बड़ी हार के बाद बियांका ब्लेयर की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई।

Ad

youtube-cover
Ad

WWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर का भावुक बयान सामने आया

बियांका ब्लेयर ने कहा कि बैकी लिंच की वापसी पर वो बहुत खुश हुई थी लेकिन उनकी जीत के बाद ये मोमेंट खराब गया। बियांका ब्लेयर ने कहा,

इस समय मुझे क्या बोलना चाहिए समझ नहीं आ रहा है। सबकुछ बहुत जल्दी हो गया। मैं साशा बैंक्स के साथ फाइट के लिए तैयार थी और बैकी लिंच आ गईं। मेरे लिए ये शानदार मोमेंट था। इसका पार्ट होना मेरे लिए खुशी की बात थी लेकिन मैंने अपना टाइटल गंवा दिया। इस समय काफी इमोशनल हो गई हूं। मैं अपने आप को हारी हुई महसूस कर रही हूं। बैकी लिंच लैजेंड हैं लेकिन उन्होंने इस स्वीट मोमेंट को खत्म कर दिया।

बियांका ब्लेयर ने कुछ दिन पहले कहा था कि वो अपना टाइटल बैकी लिंच के खिलाफ डिफेंड करना चाहती हैं। कुछ ऐसा ही इस बार देखने को मिला लेकिन सबकुछ बहुत जल्दी खत्म हो गया। बियांका ब्लेयर को खुद कुछ समझ नहीं आया कि उनके साथ क्या हुआ। खैर मैच के बाद भी काफी भावुक ब्लेयर नजर आईं थी।

बैकी लिंच ने एक साल से ज्यादा समय के बाद रिंग में वापसी की। इस वापसी की उम्मीद वैसे सभी को थी। कई रिपोर्ट्स में ये बात कही गई थी कि बैकी लिंच की वापसी होगी और कुछ ऐसा ही देखने को मिला। फैंस के लिए ये बहुत बड़ा सरप्राइज विंस मैकमैहन की तरफ से था। बियांका ब्लेयर अब अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड में रीमैच की मांग कर सकती हैं।

अगर ऐसा होगा तो फिर फैंस को एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा। बैकी लिंच आते ही चैंपियन बन गईं और ये चैंपियनशिप रन उनका बहुत लंबा चलेगा। आने वाले समय वो इसे बड़े रेसलर्स के खिलाफ डिफेंड कर सकती हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications