Bianca Belair confirms Injury: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 41) में कई जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले। इनमें से नाईट 2 के दौरान हुए शो के दौरान एक सुपरस्टार को हार मिल गई थी। अब उन्होंने खुद बाहर होने पर बड़ी जानकारी प्रदान की है। इस बात के साथ ही सवाल खड़ा होता है कि क्या वह लंबे समय के लिए रिंग से दूर हो गए हैं।इयो स्काई ने अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को WWE WrestleMania 41 में बियांका ब्लेयर और रिया रिप्ली के खिलाफ रिटेन किया था। अब कंपनी ने इस प्रीमियम लाइव इवेंट से जुड़े हुए एक बैकस्टेज वीडियो को सबके बीच साझा किया है। इसके दौरान बियांका का एक सैगमेंट नजर आ रहा है। यहां वह बता रही हैं कि उन्हें हारकर कैसा लग रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि वह रिया के खिलाफ अपनी स्टोरी को जारी रखेंगी। बियांका ने इसके साथ ही अपनी चोट पर भी जानकारी दी और कहा,"मुझे लगता है कि मैंने अपनी उंगली तोड़ ली है। मेरी उंगली और भावना दोनों ही आहत हैं। मैं बहुत खुश हूं। वह बहुत अच्छा था। आप हारें या जीतें, यह WrestleMania है। वह मेनिया स्ट्रीक भले ही टूट गई है, लेकिन मैं अगर किसी को चाहती थी तो वह इयो स्काई थीं। वह इस पृथ्वी की सबसे बढ़िया रेसलर हैं। मैं इसपर गुस्सा नहीं हो सकती हूं। इयो को बधाई। रिया रिप्ली की पिटाई करने के लिए मैं आ रही हूं। यह अब तक खत्म नहीं हुआ है क्योंकि यह आपकी गलती है।"आप उनका वीडियो यहां देख सकते हैं:WWE Raw में नजर नहीं आई थीं बियांका ब्लेयरWWE Raw के आखिरी एपिसोड में विमेंस वर्ल्ड चैंपियन इयो स्काई नजर आई थीं। उनका सामना NXT विमेंस चैंपियन स्टैफनी वकेर के साथ हुआ था। यह मुकाबला रॉक्सेन परेज़ और जूलिया के दखल के चलते बेनतीजा खत्म हो गया था। उस समय रिया रिप्ली ने आकर इयो की मदद की थी। यह बात और है कि उन्होंने इसके दौरान यह दिखा दिया था कि वह अब भी स्काई से उनका टाइटल जीतना चाहती हैं। यह देखना होगा कि ऐसा होता है, या नहीं। View this post on Instagram Instagram Post