WWE SummerSlam में एक ही रात में चैंपियनशिप जीतने और हारने के बाद टॉप Superstar ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर पोस्ट की खास तस्वीर 

WWE SummerSlam 2023 बेहतरीन इवेंट साबित हुआ
WWE SummerSlam 2023 बेहतरीन इवेंट साबित हुआ

SummerSlam: WWE SummerSlam 2023 में एक ही रात में चैंपियनशिप जीतने और हारने के बाद अब बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। समरस्लैम (SummerSlam) 2023 में ओस्का (Asuka) ने ट्रिपल थ्रेट मैच में बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) और शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) के खिलाफ मैच में अपना WWE विमेंस टाइटल डिफेंड किया था। यह बेहतरीन मैच साबित हुआ था और अंत में, बियांका ब्लेयर ने ओस्का को रोलअप के जरिए पिन करते हुए टाइटल जीत लिया था।

Ad
Ad

हालांकि, बियांका ब्लेयर WWE विमेंस चैंपियन बनने का जश्न ज्यादा देर मना नहीं पाईं और जल्द ही, विमेंस MITB विजेता इयो स्काई वहां बेली के साथ आ गईं। इन दोनों सुपरस्टार्स ने रिंग में आने के बाद बियांका ब्लेयर पर हमला कर दिया और इयो स्काई ने बियांका पर कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करने के बाद उन्हें मूनसॉल्ट देकर पिन करते हुए WWE विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया था। अब बियांका ब्लेयर ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में बियांका ब्लेयर ने WWE विमेंस चैंपियनशिप होल्ड कर रखा है।

WWE में Cody Rhodes की वापसी के बाद Bianca Belair ने सबसे पहले उनसे बात की थी

youtube-cover
Ad

कोडी रोड्स ने WrestleMania 38 के जरिए WWE में चौंकाने वाली वापसी की थी और वापसी के बाद से ही वो कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक बन चुके हैं। कोडी रोड्स ने हाल ही में WWE SummerSlam प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान बात करते हुए खुलासा किया कि WWE में उनकी वापसी के बाद बियांका ब्लेयर ने सबसे पहले उनसे बात की थी।

कोडी रोड्स ने कहा-

"यह पल डैलस में WrestleMania स्टेज के नीचे हुआ था। मुझे लगता है कि उनके (बियांका) के साथ बिताया यह पल मुझे हमेशा याद रहेगा क्योंकि वो रोस्टर में मौजूद पहली ऐसी शख्स थीं जिनसे मैंने बात की थी। बाकी सब को मैंने तब देखा जब मैं शो के बाद पर्दे के बीच से होकर वापस आया। वो पहली शख्स थीं और मेरे लिए परफेक्ट थीं क्योंकि मैं अपना स्टैंडर्ड लाना चाहता था और मैं खुद को बेस्ट मानता हूं। मैं सचमुच ऐसा करता हूं क्योंकि इससे मैं मोटिवेट होता हूं।"

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications