WWE Elimination Chamber 2022 का आयोजन 19 फरवरी को सऊदी अरब में होगा। इस इवेट में एक तगड़ा मुकाबला 6 विमेंस के बीच देखने को मिलेगा। ये मुकाबला रॉ (Raw) विमेंस चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर के लिए होगा। इस चैंबर मैच के अंत में कौन सुपरस्टार एंट्री करेगा इसका निर्णय भी हो गया। WWE@WWERight now, both @BiancaBelairWWE & @RheaRipley_WWE look like winners. #WWERaw8:27 AM · Feb 15, 20222470428Right now, both @BiancaBelairWWE & @RheaRipley_WWE look like winners. ❤️#WWERaw https://t.co/HY0Bq8QKPPWWE Raw में इस हफ्ते हुआ तगड़ा मैच, रिया रिप्ली और बियांका ब्लेयर ने किया शानदार प्रदर्शनविमेंस WWE Elimination Chamber मुकाबले में इस बार रिया रिप्ली, बियांका ब्लेयर, लिव मॉर्गन, ड्रूड्रॉप और निकी A.S.H. हिस्सा लेंगी। WWE ने पहले इस मैच के लिए सिर्फ पांच मैच कंफर्म किए थे। इस हफ्ते बताया गया कि अब एलेक्सा ब्लिस भी इस मैच में हिस्सा लेंगी। खैर WWE Raw में इस हफ्ते गौंटलेट मैच का आयोजन किया गया था। शर्त के अनुसार जो भी इस मैच का विजेता होगा वो चैंबर मैच में सबसे अंत में एंट्री करेगा। मैच की शुरूआत निकी A.S.H और रिया रिप्ली ने की। रिया रिप्ली ने रिप्टाइड हिट करते हुए निकी को बहुत जल्दी एलिमिनेट कर दिया था। इसके बाद लिव मॉर्गन ने एंट्री की और रिया रिप्ली के साथ उनका मुकाबला हुआ। दोनों के बीच अच्छी राइवलरी देखने को मिली। दोनों ने काफी अच्छे मूव्स का इस्तेमाल किया। रिप्ली ने अंत में लिव मॉर्गन को भी एलिमिनेट कर दिया था। डूड्रॉप का इसके बाद रिप्ली के साथ मुकाबला हुआ। रिप्ली ने काफी शानदार काम इस मुकाबले में किया। डूड्रॉप को को भी रिया रिप्ली ने एलिमिनेट कर दिया था। अंत में बियांका ब्लेयर ने एंट्री की। बियांका ब्लेयर और रिया रिप्ली ने फैंस को अच्छा मैच दिया। अंत में बियांका ब्लेयर ने जीत हासिल की। बियांका ब्लेयर ने इसके बाद रिया रिप्ली को गले लगाया। ये देखकर फैंस ने भी दोनों सुपरस्टार्स को चीयर किया। अब चैंबर मैच में सबसे आखिरी स्थान पर बियांका ब्लेयर एंट्री करेंगी।WWE@WWEEST! EST! EST!@BiancaBelairWWE#WWERaw8:21 AM · Feb 15, 2022821209EST! EST! EST!@BiancaBelairWWE#WWERaw https://t.co/zioqTyrROyएलेक्सा ब्लिस की एंट्री भी इस चैंबर मैच में होगी। WWE ने इस बात का ऐलान रेड ब्रांड के एपिसोड में कर दिया। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस मैच में काफी मजा फैंस को आएगा।