WWE समरस्लैम (SummerSlam) इस बार काफी धमाकेदार होगा क्योंकि कई बड़े मैच यहां फैंस को देखने को मिलेंगे। WWE ने एक और चैंपियनशिप मैच का ऐलान इस पीपीवी के लिए कर दिया। बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप को साशा बैंक्स (Sasha Banks) के खिलाफ डिफेंड करेंगी। आपको बता दें इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच WrestleMania 37 में भी मुकाबला हुआ था और उस मैच में साशा बैंक्स की हार हुई थी। फैंस को अब एक शानदार रीमैच देखने को मिलेगा। WWE ने एक और चैंपियनशिप मैच का किया ऐलानWrestleMania 37 के बाद साशा बैंक्स WWE टीवी पर नजर नहीं आईं थी। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड में साशा बैंक्स ने जबरदस्त एंट्री कर बियांका ब्लेयर को बचाया। मेन इवेंट में इसके बाद साशा बैंक्स ने बियांका ब्लेयर के ऊपर अटैक कर दिया था। इस बात का पता वहीं लग गया था कि दोनों के बीच जबरदस्त मैच का ऐलान हो जाएगा।It's on.@BiancaBelairWWE defends the #SmackDown Women's Title against @SashaBanksWWE at #SummerSlam! https://t.co/yByZ6HWAMD pic.twitter.com/mc26pY7RqM— WWE (@WWE) August 7, 2021इस हफ्ते साशा बैंक्स ने बियांका ब्लेयर को मैच के लिए चुनौती दी। साशा बैंक्स ने ही शो की शुरूआत की थी और बताया कि उन्होंने क्यों वापसी की। बैंक्स ने शानदार प्रोमो दिया और इसके बाद बियांका ब्लेयर ने एंट्री की। जेलिना वेगा भी इसके बाद सैगमेंट में नजर आईं थी। सैगमेंट के अंत में बियांका ने साशा बैंक्स की चुनौती को स्वीकार कर लिया था। एडम पीयर्स और सोन्या डेविल ने बाद में इस मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया। SummerSlam 2021 के मैच कार्ड में कई बड़े मैच जुड़ चुके हैं। इस हफ्ते ऐज और सैथ रॉलिंस के बीच मैच का ऐलान भी कर दिया गया। सीना और रेंस के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच का ऐलान पिछले हफ्ते किया गया था। वहीं लैश्ले और गोल्डबर्ग के बीच WWE चैंपियनशिप मैच का ऐलान इस हफ्ते किया गया। ट्रिपल थ्रेट मैच में भी निकी, रिया रिप्ली और शार्लेट फ्लेयर नजर आएंगी। निकी अपना Raw विमेंस टाइटल डिफेेंड करेंगी।साशा बैंक्स के पास इस बार चैंपियनशिप वापस लाने का बड़ा मौका होगा। इससे पहले साशा बैंक्स का चैंपियनशिप रन शानदार रहा था। पिछले साल बेली को हराकर उन्होंने ये टाइटल जीता था। वैसे उम्मीद के मुताबिक इस बार टाइटल में बदलाव होगा और साशा बैंक्स नई चैंपियन बन सकती हैं।