WWE के साथ साथ अंडरटेकर का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। WWE का अगला पीपीवी सर्वाइवर सीरीज होने वाला है जिसमें वो अंडरटेकर के 30 साल का जश्न बनाने वाले हैं। अब WWE सर्वाइवर सीरीज और अंडरटेकर के लिए कंपनी ने बड़ा ऐलान किया है। अब बताया गया है कि अंडरटेकर का आखिरी फेयरवेल सर्वाइवर सीरीज नें होने वाला है। सर्वाइवर पीपीवी 22 नवंबर भारत में 23 नवंबर को होने वाली है।ये भी पढ़ें: "WWE का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए मैंने खुद ट्रिपल एच से सीधे बात की थी"WWE just sent out a press release saying Undertaker’s “Final Farewell” will take place at Survivor Series on November 22. pic.twitter.com/Wl85VfPLV6— Ryan Satin (@ryansatin) November 6, 2020WWE में सबसे बड़ा नाम हैं अंडरटेकरमार्क क्लावे (अंडरटेकर) एक वक्त WCW में थे लेकिन वहां उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने WWE का रुख किया और कंपनी ने अंटरटेकर के नाम के साथ सर्वाइवर सीरीज 1990 में इनको डेब्यू करने का मौका दिया। डैडमैन के रुप में फैंस ने काफी पसंद किया लेकिन साल 2000 के करीब टेकर ने बाइक से आना शुरु किया और अपने किरदार में बदलाव किया।ये भी पढ़ें: 3 एशियाई रेसलर्स जो फिलहाल WWE में सबसे ज्यादा सफलता प्राप्त कर रहे हैं अंडरटेकर ने WWE रेसलमेनिया में लगातार 21 मैच जीते और एक रिकॉर्ड बनाया। अंडरटेकर को रेसलमेनिया में सिर्फ ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस हरा चुके हैं। अंडरटेकर ने अपना आखिरी मैच रेसलमेनिया 36 में एजे स्टाइल्स के खिलाफ लड़ा था। ये मैच एक बोनयार्ड मुकाबला था जिसको अंडरटेकर ने जीत लिया था। इस जीत के साथ टेकर ने रेसलमेनिया में 25वीं जीत दर्ज की थी।अंडरटेकर ने अपने करियर के दौरान कई सारे दिग्गजों के खिलाफ फ्यूड लड़ा है। योकोजुना, शॉन माइकल्स, ट्रिपल एच, द रॉक , जॉन सीना, ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के लड़ाई की है। अंडरटेकर कुछ वक्त से पार्ट टाइम रेसलर बन गए थे और सऊदी अरब के साथ साथ रेसलमेनिया में लड़ने आते थे।हालांकि अंडरटेकर ने रेसलमेनिया 36 के बाद की लास्ट राइड डॉक्यूमेंट्री आई थी जिसमें उन्होंन अलविदा बोल दिया था। अब अंडरटेकर को WWE अच्छी विदाई देने का मन बना चुका है। अब देखना होगा अंडरटेकर क्या रिंग में एंट्री करते हैं और अगर करते हैं तो किस सुपरस्टार्स पर अटैक करते हैं।The @undertaker 's #FinalFarewell is set for #SurvivorSeries on Sunday, Nov. 22. #ThankYouTakerhttps://t.co/l9jsOGQiVu— WWE (@WWE) November 6, 2020