WWE में बॉबी लैश्ले की बादशाहत खत्म कर चैंपियन बनने के बाद बिग ई की पहली प्रतिक्रिया सामने आई

WWE चैंपियन बिग ई ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
WWE चैंपियन बिग ई ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

WWE को इस बार बिग ई (Big E) के रूप में नया चैंपियन मिल गया। बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) के ऊपर मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश इन कर बिग ई ने अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियनशिप हासिल की। बिग ई इसके बाद काफी खुश नजर आए और फैंस ने भी उनके लिए तालियां बजाई। WWE चैंपियन बनने के बाद बिग ई की पहली प्रतिक्रिया भी अब सामने आ गई है।

Ad

WWE Raw में बिग ई ने बॉबी लैश्ले को हराकर बड़ी सफलता हासिल की

WWE Raw से कुछ घंटे पहले भी बिग ई ने ट्वीट किया था। उन्होंने बताया था कि वो इस बार Raw में MITB ब्रीफकेस कैश इन करेंगे। WWE यूनिवर्स को बिग ई ने बिल्कुल भी निराश नहीं किया और जो कहा था वो कर दिखाया।

WWE फैंस चाहते थे कि बिग ई को चैंपियन बनाया जाए। जीत के बाद बैकस्टेज इंटरव्यू में बिग ई ने कहा,

ये मोमेंट मेरे लिए एक खजाने की तरह है। इस मोमेंट के बारे में सोचते ही मेरे रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। क्राउड ने कई बार मुझे इस बार देखा। क्राउड को देखकर एक चीज समझ आ गई कि पूरी दुनिया मेरे साथ है। अपने दोस्तों के साथ इस चीज को सेलिब्रेट करना बहुत बड़ी बात है। ये सभी लोगों के लिए एक ड्रीम होता है और मेरा पूरा हो गया। आपने जो किया और उसके बाद टॉप पर होते हो तो फिर मजा आ जाता। कुछ ऐसा ही मेरे साथ भी हुआ।
Ad

बिग ई ने ट्विटर पर भी तस्वीर पोस्ट की।

कई सालों से बिग ई कंपनी में काम कर रहे थे। ज्यादा पुश बिग ई को नहीं मिला। टैग टीम में उन्होंने अच्छा काम किया। ये देखकर ही फैंस ने भी सिंगल पुश की मांग की थी। पिछले साल ड्राफ्ट में न्यू डे को अलग कर दिया था। यहां से इस बात के संकेत मिल गए थे कि बिग ई को अब सिंगल पुश मिलेगा। WWE ने बिग ई को अच्छा पुश दिया और अब वो चैंपियन बन गए है। बिग ई के करियर की ये सबसे बड़ी सफलता होगी। बिग ई का WWE चैंपियन बनने का सपना आज पूरा हो गया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications